फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या पहले से शादीशुदा है ऋतिक रोशन की बहन सुनैना का बॉयफ्रेंड? खुद बताई सच्चाई

Sun, 30 Jun 2019 11:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 30 Jun 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Sunaina Roshan Boyfriend Ruhail Amin says Marriage Rumours Are Fictional
Ruhail Amin - फोटो : Social Media

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने बीते दिनों अपने परिवार वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था वो एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती हैं लेकिन उनके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं। सुनैना का कहना था कि उनके पिता राकेश रोशन ने उनके ब्वॉयफ्रेंड को आतंकी तक बता दिया था। ऐसी खबर थी कि सुनैना का बॉयफ्रेंड रुहेल अमीन पहले से शादीशुदा है। अब इस पर खुद रुहेल का जवाब आया है। 

Sunaina Roshan Boyfriend Ruhail Amin says Marriage Rumours Are Fictional
Roshan Family - फोटो : Social Media

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोशन परिवार के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि रोशन परिवार को यह शक है कि रुहेल अमीन पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। सूत्र ने दावा किया कि यही कारण है कि राकेश रोशन, उनकी पत्नी पिंकी रोशन और उनके भाई रितिक रोशन, सुनैना के इस रिश्ते के प्रति सशंकित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सुनैना पहले ही अपनी शादियों में गलतियां कर चुकी हैं और रोशन परिवार अब नहीं चाहता कि वह एक बार फिर यह गलती करें। 

Sunaina Roshan Boyfriend Ruhail Amin says Marriage Rumours Are Fictional
ruhail amin - फोटो : instagram

अब इस पर रुहेल अमीन ने सफाई दी है। रुहेल ने एक ट्वीट करते हुए लिखा- मेरी निजी जिंदगी के आसपास तैरते काल्पनिक टुकड़े गपशप पत्रकारिता के नीचे दबे हुए हैं। मैं चाहता हूं कि वो पारिवारिक सूत्र सामने आए और इस अस्पष्टता की पुष्टि करें, क्या आप ऐसा करेंगे?'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunaina Roshan Boyfriend Ruhail Amin says Marriage Rumours Are Fictional
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : social media

इससे पहले एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए रुहेल ने रोशन परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रूहेल ने कहा था, 'अपने धर्म और विश्वास के कारण मेरे लिए ऐसा कहना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी को केवल धर्म के आधार पर आतंकवादी कहना काफी अपमानजनक है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए।'

विज्ञापन
Sunaina Roshan Boyfriend Ruhail Amin says Marriage Rumours Are Fictional
ruhail amin - फोटो : instagram

रूहेल ने लव जिहाद के मामले पर कहा था, 'ये दुर्भाग्य है..मेरे और सुनैना के रिश्ते से राकेश रोशन और पिंकी रोशन खुश नहीं हैं। उन्हें हमारी दोस्ती से आपत्ति है। मुझे पता चला है सुनैना के आस-पास सिक्योरिटी बढ़ा दी है। ये सब हमारी दोस्ती के बाद हुआ है। जब सुनैना ने मुझे इस बारे में बताया था तो मुझे यकीन नहीं हुआ। मैं बहुत हंसा था लेकिन ये सच है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed