फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunday Box Office Collection: रविवार को लगा महेश बाबू का शतक, केजीएफ का बढ़ा यश और जयेशभाई का संघर्ष जारी

Mon, 16 May 2022 07:13 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 16 May 2022 07:13 AM IST
विज्ञापन
Sunday Box Office Collection KGF Chapter 2 Day 32 Sarkaru Vaari Paata Day 4 Jayeshbhai Jordaar Day 3
सरकारु वारी पाटा, केजीएफ 2, जयेशभाई जोरदार - फोटो : social media

देश के सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों में से रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगू फिल्म स्टार महेश बाबू की फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ ने किया। फिल्म की रिलीज के चौथे दिन इस फिल्म का कलेक्शन शनिवार से बेहतर हुआ। बेहतर कलेक्शन रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ ने भी बीते दिन के मुकाबले किया, लेकिन इस फिल्म का कलेक्शन देखकर अब इससे कोई उम्मीद न दर्शकों को बाकी रही है, न वितरकों को और न ही शायद इसके निर्माताओं को। यशराज फिल्म्स ने अब अपना ध्यान अपनी अगली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ पर लगा दिया है। वहीं, अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का प्रदर्शन रविवार के हिसाब से फिर उछला और अपनी रिलीज के 32वें दिन ‘जयेशभाई जोरदार’ के तीसरे दिन के कलेक्शन से आगे निकल गया।

Sunday Box Office Collection KGF Chapter 2 Day 32 Sarkaru Vaari Paata Day 4 Jayeshbhai Jordaar Day 3
सरकारु वारी पाटा - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू की बॉक्स ऑफिस सेंचुरी

रिलीज के पहले दिन 47.4 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग लेने वाली अभिनेता महेश बाबू की नई फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ का कलेक्शन उसके अगले दिन बेहद तेजी से नीचे आया था। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को सिर्फ 17.20 करोड़ रुपये रहा। शनिवार को फिल्म ने फिर थोड़ा दम दिखाया और रविवार को ये उससे बेहतर पोजीशन में आ गया। महेश बाबू की इस फिल्म ने शनिवार को 19.60 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को इसका कलेक्शन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 20 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 104.20 करोड़ रुपये हो चुका है।

Sunday Box Office Collection KGF Chapter 2 Day 32 Sarkaru Vaari Paata Day 4 Jayeshbhai Jordaar Day 3
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘केजीएफ 2’ का शानदार पांचवां रविवार
रविवार को दूसरे नंबर पर कलेक्शन अभिनेता यश गौड़ा की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का रहा। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 32वें दिन यानी रिलीज के बाद के पांचवें रविवार को बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने रविवार को अकेले हिंदी संस्करण से करीब तीन करोड़ रुपये कमा लिए। फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब तक 840.72 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की हिंदी में कमाई 425 करोड़ रुपये के पार बीते दिन ही हो चुकी है और अब इस फिल्म की निगाहें 450 करोड़ रुपये के आंकड़े पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Collection KGF Chapter 2 Day 32 Sarkaru Vaari Paata Day 4 Jayeshbhai Jordaar Day 3
जयेशभाई जोरदार - फोटो : सोशल मीडिया

कमजोर रही ‘जयेशभाई जोरदार’
बॉक्स ऑफिस पर रविवार को सबसे बुरा हाल फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का रहा। फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन सिर्फ 4.45 करोड़ रुपये ही कमाए। फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन रविवार की कमाई मिलाकर 11.70 करोड़ रुपये हो चुका है। लेकिन ये यशराज फिल्म्स और रणवीर सिंह दोनों की ब्रांड वैल्यू के हिसाब से कुछ भी नहीं है। फिल्म ने शुक्रवार को 3.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी और फिल्म का दूसरे दिन यानी शनिवार को कलेक्शन सिर्फ चार करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
Sunday Box Office Collection KGF Chapter 2 Day 32 Sarkaru Vaari Paata Day 4 Jayeshbhai Jordaar Day 3
'धाकड़' और ‘भूल भुलैया’  - फोटो : social media

धाकड़’ और ‘भूल भुलैया’ की बारी
आने वाले शुक्रवार को कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ और कंगना रणौत व अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धाकड़’ रिलीज हो रही हैं। इसके अगले हफ्ते यानी महीने के आखिरी शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ रिलीज होनी है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला 3 जून को होना है। इस दिन तीन फिल्में ‘पृथ्वीराज’, ‘मेजर’ और ‘विक्रम’ रिलीज हो रही हैं.

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed