Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
When Rakesh Roshan said in the show - Hey I forgot to wear the wig, Hrithik gave a funny reaction after watching the old video
{"_id":"628163eacb2197070d15ad24","slug":"when-rakesh-roshan-said-in-the-show-hey-i-forgot-to-wear-the-wig-hrithik-gave-a-funny-reaction-after-watching-the-old-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: जब राकेश रोशन ने शो में कहा- अरे मैं विग पहनना भूल गया, पुराना वीडियो देख ऋतिक ने दी मजेदार प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: जब राकेश रोशन ने शो में कहा- अरे मैं विग पहनना भूल गया, पुराना वीडियो देख ऋतिक ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 16 May 2022 02:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सुपस्टार ऋतिक रोशन की मां पिंकी अपनी फिटनेस को लेकर काफी मशहूर हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पर फिटनेस से जड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने अपने परिवार का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। यह वीडियो क्लिप एक पुराने इंटरव्यू का है जब ऋतिक रोशन अपने मां-पिता के साथ सिमी गरेवाल के शो पर गए थे।
2 of 4
बेटे ऋतिक के साथ राकेश रोशन
वीडियो क्लिप 10 साल पुराना है जब तीनों सिमी गरेवाल के शो में पहुंचे थे। वीडियो में राकेश रोशन अपने बालों का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। दरअसल, जब शो की होस्ट सिमी गरेवाल अपने स्पॉट बॉय से पूछती हैं कि क्या उनके दांतों पर लिपस्टिक के दाग हैं? इसके बाद राकेश रोशन भी जेम्स नाम के शख्स से आईना मांगते हैं और खुद को देखते हुए कहते हैं, 'अरे मैं अपना विग पहनना भूल गया।' इस पर वहां मौजूद सभी की हंसी छूट जाती है।
3 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक ने दिया ऐसा रिएक्शन
इसके बाद ऋतिक रोशन भी पीछे नहीं रहते और अपनी मां से मजाक करते हुए पूछते हैं कि क्या उन्होंने जो चिकन सैंडविच खाया है वो उनके दांत में अभी तक है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पिंकी ने सिमी गरेवाल को भी टैग किया है। उन्होंने लिखा, 'प्यारे पल शुक्रिया दोस्त सिमी गरेवाल।' पिंकी के इस पोस्ट पर ऋतिक का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने इस पर 'हाहाहा' लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को भी यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कितने प्यारे पल। आपका परिवार और आप बहुत अच्छे हैं।', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऋतिक यहां बच्चे लग रहे हैं।' गौरतलब है कि ऋतिक जल्द ही आगामी फिल्म विक्रम वेधा में दिखाई देंगे। यह इसी नाम से बनी तमिल फिल्म की रीमेक है। इसमें सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री ने किया है। हिंदी भाषा में दोनों की यह पहली फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।