सब्सक्राइब करें

मलाइका-अर्जुन पहुंचे अस्पताल और विक्की कौशल घायल, इन 5 खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 21 Apr 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
sunday funday column malaika arjun to vicky kaushal here top news
bollywood news - फोटो : social media

बॉलीवुड की ऐसी कई खबरें रहीं जिसने इस पूरे हफ्ते खूब सुर्खियां बटोरी। इस हफ्ते जहां मल्टीस्टारर फिल्म कलंक रिलीज हुई तो वहीं मलाइका-अर्जुन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया। 'संडे-फंडे' कॉलम में चलिए जानते हैं इस हफ्ते की बड़ी खबरें। 

Trending Videos
sunday funday column malaika arjun to vicky kaushal here top news
Kalank - फोटो : twitter

आलिया-वरुण की 'कलंक' रिलीज
धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म कलंक इस हफ्ते यानी 17 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 21 करोड़ से ज्यादा की कमाई की लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunday funday column malaika arjun to vicky kaushal here top news
vicky kaushal - फोटो : social media

विक्की कौशल हुए घायल
विक्की कौशल ने अपकमिंग हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू ही की थी कि वो हादसे के शिकार हो गए हैं। विक्की कौशल गुजरात में थे और भानु प्रताप सिंह की अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी एक दरवाजा उन पर आ गिरा। हादसे में विक्की कौशल के जबड़े में चोट आई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है। विक्की को 13 टांके लगे हैं और फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है। 

sunday funday column malaika arjun to vicky kaushal here top news
malaika arora - फोटो : social media

अर्जुन-मलाइका की तस्वीरें वायरल
बीते हफ्ते अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अस्पताल जाने की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। अर्जुन-मलाइका लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें मीडिया के कैमरों ने कैद कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल प्री मैरिटल चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचा था। आज कल कपल्स के लिए यह एक स्टैंडर्ड प्रोसीजर होता है। शादी से पहले कुछ मेडिकल चेकअप कराने से आनुवंशिक और संक्रामक बीमारियों का पता लगाया जा सकता है, हालांकि अभी तक दोनों की ओर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
sunday funday column malaika arjun to vicky kaushal here top news
vinta nanda, ajay devgn - फोटो : social media

निशाने पर आए अजय देवगन
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे विवादों में घिरती दिख रही है। यौन शोषण और रेप के आरोपों में घिरे आलोकनाथ को ट्रेलर में दिखाया गया, जिसके बाद ही सवाल उठने शुरू हो गए थे। पहले तनुश्री दत्ता फिर विनता नंदा ने अजय देेवगन पर निशाना साधा। विनता नंदा ने कहा कि 'अजय देवगन से ऐसी उम्मीद नहीं थी। मुझे नहीं लगता कि वो स्टैंड लेने की स्थिति में हैं। केवल पैसा कमाना ही उनका लक्ष्य है। जब बात बॉक्स ऑफिस की आती है तो कोई किसी धर्म को नहीं मानता है।' बता दें कि विनता नंदा ने आलोकनाथ पर रेप का आरोप लगाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed