बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें टीवी रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सेट पर देखा गया। शो में वह विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने खुद से जुड़ी कई कहानियां सुनाईं। साथ ही बेटी अथिया शेट्टी और अपने पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलासा किया।
Suniel Shetty: पिता और बेटी को याद कर भावुक हुए सुनील शेट्टी, बोले- मैं सिर्फ अथिया के लिए जी रहा हूं
दरअसल, शो की प्रतियोगी देबोस्मिता की गायकी पर सुनील फिदा हो गए और उनकी तारीफ की। सुनील ने कहा मुझे वास्तव में आपके पिता के साथ आपका बंधन और यह संबंध देखना बहुत पसंद है, क्योंकि मैं और अथिया भी इसी तरह के रिश्ते को साझा करते हैं। हमारा रिश्ता भी ऐसा ही है। मैं सिर्फ उसी के लिए जीता हूं।
Akanksha Dubey: महज 17 की उम्र में आकांक्षा ने किया था डेब्यू, इस वजह से अवसाद में चली गई थीं एक्ट्रेस
इसके साथ ही सुनील ने अपने पिता को भी याद किया। अभिनेता ने कहा मेरे पापा के साथ मेरा रिश्ता भी ऐसा ही था। मुझे मेरे पिता पर गर्व है, क्योंकि नौ साल की उम्र में वह क्लीनर बॉय थे। इतनी छोटी उम्र में टेबल के चारों तरफ घूम कर सफाई करते थे, क्योंकि उनका हाथ वहां तक पहुंचता नहीं था। मुझे हर चीज में यही बात याद रहती है। आप जो भी हो, मां बाप के बदौलत ही हो।
Bholaa: कपिल शर्मा ने उड़ाया अजय देवगन का मजाक, कॉमेडियन की बात सुन हंसी नहीं रोक पाए 'भोला'
वहीं, बात करें अभिनेता की हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'हंटर' की तो इसमें वह पुलिस के किरदार में नजर आए हैं। यह एक्शन पैक्ड थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें सुनील के अलावा ईशा देओल, राहुल देव, बरखा बिष्ट और करणवीर शर्मा भी अहम भूमिका में हैं।
Samar Singh: आकांक्षा दुबे के निधन से सदमे में समर सिंह, एक्ट्रेस को दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
बात करें सुनील शेट्टी के फिल्मी करियर की तो वह 'हंटर' से पहले धारावी वेब सीरीज में नजर आए थे। इस शो में उनकी दमदार अदाकारी ने फैंस का दिल जीत लिया था। ओटीटी के अलावा अभिनेता कई फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले हैं। 'हेरा फेरी 3' और आवारा पागल दीवाना के सीक्वल में वह लोगों को हंसाते नजर आएंगे।
Brahmastra Television Premiere: टीवी पर दस्तक देने जा रहा ब्रह्मास्त्र! जानें कब उठा सकेंगे लुत्फ
