Shahrukh Khan: PAK के जबरा फैन का 'बादशाह' को तोहफा, सैंड आर्टिस्ट ने रेत पर उकेरी शाहरुख की तस्वीर
शाहरुख खान के दीवानों की संख्या में कमी नहीं है। ऐसे में एक फैन पाकिस्तान के सैंड आर्टिस्ट समीर शौकत भी हैं। सैंड आर्टिस्ट ने हाल ही में ब्लूचिस्तान के फेमस गडानी बीच पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के स्केच को रेत पर उकेरा है। इस तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं, समीर और उनकी टीम ने कितनी खूबसूरती की इस पोट्रेट को बनाया है।
इसे भी पढ़ें- Salman Khan: 'भाईजान' को धमकी भरा ई-मेल भेजने वाला शख्स गिरफ्तार, कहा था- मूसेवाला की तरह होगा तेरा हाल
समीर शाहरुख के कितने बड़े फैन हैं, इस बात का अंदाजा तो यह तस्वीर देखकर लग ही गया होगा। समीर शौकत ने इस इस पोट्रेट को बनाने के बाद इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'शाहरुख खान का सबसे बड़ा सैंड स्केच मैं और मेरी टीम ने बनाया है साथ ही उनके लिए फैन के तौर पर हमारा ये गिफ्ट भी है'।
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के ये सैंड पोट्रेट की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। फैंन्स समीर की ओर से साझा की गईं किंग खान की इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेता की फिल्म पठान ने धमाल मचा दिया है। देशभर में इस फिल्म ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान और डंकी की शूटिंग में बिजी हैं। कुछ दिनों पहले जवान से शाहरुख का एक लुक भी वायरल हुआ था।
