फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी के पिता ने किया सफाईकर्मी का काम, फिर ऐसे खरीद डाली वही पूरी बिल्डिंग

Fri, 19 Nov 2021 08:09 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 19 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty: In India's Best Dancer show Suniel Shetty revealed that his father worked as a sweeper, then he bought the same building
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीजन 2’ के इस वीकेंड के एपिसोड की शूटिंग के दौरान हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर जोड़ी सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर ने खूब धमाल किए हैं। शो के प्रतिभागियों ने हुए दोनों सितारों के हिट गानों पर पहले से जमकर रिहर्सल कर रखी थी और दोनों सितारे सामने आए तो सबने मिलकर उनके गानों पर गर्दा उड़ा दिया। शो की शूटिंग के दौरान सुनील शेट्टी सबसे ज्यादा प्रभावित दिखे दिब्बय दास की प्रस्तुति से। और, इस दौरान अपने पिता के संघर्ष के बारे में बताते हुए सुनील शेट्टी भावुक भी हो गए।

Suniel Shetty: In India's Best Dancer show Suniel Shetty revealed that his father worked as a sweeper, then he bought the same building
सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सुनील शेट्टी ने शूटिंग के दौरान कहा, "जब भी कोई मुझसे पूछता है कि मेरा हीरो कौन है, तो मैं हमेशा कहता हूं कि मेरे पिता हैं। मेरे पिता जिस तरह के इंसान थे और उन्होंने जिस तरह की बेमिसाल जिंदगी जी। मुझे उन पर गर्व है। वह महज 9 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे और सफाईकर्मी का काम किया। हालांकि उन्होंने जिंदगी चलाने के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए उन्होंने कभी शर्म नहीं की।”

Suniel Shetty: In India's Best Dancer show Suniel Shetty revealed that his father worked as a sweeper, then he bought the same building
करिश्मा कपूर, सुनील शेट्टी और मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अपने पिता के संघर्ष के दिनों की याद ताजा करते हुए सुनील कहते हैं, “दिलचस्प बात यह है कि जिन इमारतों में उन्होंने सफाईकर्मी के रूप में काम किया था, मेहनत करके वह वहीं मैनेजर बने और आखिरकार उन इमारतों को खरीदकर उनके मालिक बन गए। वह उस तरह के आदमी थे। उन्होंने हमेशा मुझे सिखाया कि आप जो भी करते हैं, उस पर फख्र करें और उस काम को पूरे दिल से करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty: In India's Best Dancer show Suniel Shetty revealed that his father worked as a sweeper, then he bought the same building
करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इसी में अपनी बात जोड़ते हुए बताया, "जब हम साथ काम कर रहे थे तो मुझे सुनील के पिता से मिलने का सम्मान मिला है। वह हमारे शूट पर आते थे और गर्व से अपने बेटे को काम करते देखते थे। वह वास्तव में सबसे प्यारे इंसान थे। जैसा कि सुनील ने कहा, जब तक हम ईमानदारी से काम करते हैं, तब तक हम जो करते हैं उसे करने में हमें कभी शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। कड़ी मेहनत और विश्वास हमेशा आपको जीवन में सफल बनाते है।"

विज्ञापन
Suniel Shetty: In India's Best Dancer show Suniel Shetty revealed that his father worked as a sweeper, then he bought the same building
करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीजन 2’ के इन हफ्तों के दौरान असम के दिब्बय दास और उनके कोरियोग्राफर पंकज थापा ने हर बार जब भी डांस फ्लोर पर कदम रखा है, वे सभी को चौंकाने में कामयाब रहे हैं। इस बार भी ये दोनों सुनील शेट्टी की यादगार फिल्म 'धड़कन' के गाने 'दिल ने ये कहा है दिल से' पर परफॉर्म करते हुए मंच पर एक खूबसूरत माहौल बनाते दिखए। शूटिंग के दौरान दिब्बय दास ने सुनील और करिश्मा से उन्हें एक ऑटोग्राफ देने का अनुरोध किया,जिस पर दोनों एक्टर्स ने भी उनकी बात मानी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed