फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: एबी डिविलियर्स के संन्यास की घोषणा सुन दुखी हुईं अनुष्का शर्मा, पोस्ट शेयर कर कही यह बात

Fri, 19 Nov 2021 06:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 19 Nov 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Social media: Anushka Sharma saddened to hear the announcement of AB de Villiers retirement shared this post
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने शुक्रवार को 37 साल की उम्र में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। क्रिकेटर के इस एलान के बाद जहां सभी क्रिकेट प्रेमी मायूस हैं, तो वहीं सेलेब्स भी इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी डिविलियर्स की सेवानिवृत्ति की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

इस बारे में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए अनुष्का ने एबी डिविलियर्स की एक तस्वीर के साथ लिखा, "सबसे महान पुरुषों और क्रिकेटरों में से एक को जानने और देखने का मुझे सौभाग्य मिला है। आपको, डेनियल और बच्चों को हमेशा जीवन में शुभकामनाएं। आप लोग सब कुछ सुंदर और बहुत कुछ के लायक हैं, यह वास्तव में दिल तोड़ने वाला है।” इस भावुक नोट के साथ ही एक्ट्रेस ने टूटे दिल वाला एक इमोजी भी शेयर किया है। 

Social media: Anushka Sharma saddened to hear the announcement of AB de Villiers retirement shared this post
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी इस खबर के सामने आने बाद के पोस्ट शेयर कर लिखा, "मेरे जीवन में आज तक के सबसे प्रेरणादायक व्यक्ति और हमारे समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में से एक। आपने जो किया है और जो आपने आरसीबी को दिया है, उस पर आपको बहुत गर्व हो सकता है मेरे भाई। हमारा बंधन खेल से परे है और हमेशा रहेगा।” 

Social media: Anushka Sharma saddened to hear the announcement of AB de Villiers retirement shared this post
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, "इससे मेरा दिल दुखता है लेकिन मुझे पता है कि आपने हमेशा की तरह अपने और अपने परिवार के लिए सबसे अच्छा फैसला किया है। लव यू एबी डिविलियर्स।" वहीं, एबी डिविलियर्स ने विराट के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "आई लव यू टू माय ब्रदर।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Anushka Sharma saddened to hear the announcement of AB de Villiers retirement shared this post
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : facebook/anushka sharma

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में एक- दूसरे के साथ शादी रचाई थी। यह कपल इसी साल की शुरुआत में एक बेटी के माता-पिता भी बन चुका है। दोनों ने ही अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। वहीं, बेटी के जन्म के बाद से ही अभिनेत्री फिल्मों से दूर परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

विज्ञापन
Social media: Anushka Sharma saddened to hear the announcement of AB de Villiers retirement shared this post
अनुष्का शर्मा का बोल्ड फोटोशूट - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बाते करें तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी ओटीटी पर अपनी शुरुआत की है। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले 'बुलबुल' और 'पाताल-लोक' रिलीज हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed