{"_id":"62e95096a04f30539b532b0b","slug":"sunil-grover-from-rinku-to-dr-gulati-know-the-struggle-story-of-actor-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunil Grover: सुनील ग्रोवर ने ऐसे तय किया रिंकू से लेकर डॉ गुलाटी तक का सफर, जानें अभिनेता के संघर्ष की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunil Grover: सुनील ग्रोवर ने ऐसे तय किया रिंकू से लेकर डॉ गुलाटी तक का सफर, जानें अभिनेता के संघर्ष की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 03 Aug 2022 08:00 AM IST
सार
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। अपने अतरंगी अंदाज और अलग-अलग किरदारों से लोगों को गुदगुदाने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर आज अपने असल नाम से ज्यादा अपने किरदारों के नाम से लोगों के बीच मशहूर हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सुनील ग्रोवर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। अपने अतरंगी अंदाज और अलग-अलग किरदारों से लोगों को गुदगुदाने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर आज अपने असल नाम से ज्यादा अपने किरदारों के नाम से लोगों के बीच मशहूर हैं। तीन अगस्त 1977 को जन्मे सुनील इस साल 45 साल के पूरे हो जाएंगे। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी संघर्ष की कहानी के बारे में-
2 of 5
सुनील ग्रोवर
- फोटो : Instagram
हरियाणा के डबवाली में जन्मे सुनील ग्रोवर के पिता का नाम जे एन ग्रोवर हैं। आर्य विद्या मंदिर से पढ़ाई करने के बाद अभिनेता ने गुरु नानक कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। बचपन से ही अभिनय में रुचि होने की वजह से उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर में अपनी डिग्री पूरी की। काफी समय तक थिएटर में काम करने के बाद उन्हें मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी के शो प्रोफेसर मनी प्लांट में काम करने का मौका मिला। इस शो के बाद वह सब टीवी के मशहूर साइलेंट कॉमेडी शो गुटर गू में भी नजर आए।
3 of 5
सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह शो ज्यादा समय तक टीवी पर नहीं चला, लेकिन सुनील ग्रोवर के अभिनय ने उन्हें लोगों के बीच पहचान दिलानी शुरू कर दी थी। बस फिर क्या था इसके बाद अभिनेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस शो के बाद उन्होंने चला लल्लन हीरो बनने, क्या पांचवी फेल चंपू है, कॉमेडी सर्कस और मेड इन इंडिया जैसे शोज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया। इतना ही नहीं उन्होंने टीवी के बाद बड़े पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुनील ग्रोवर
- फोटो : Social Media
सुनील ग्रोवर ने 1998 में आई फिल्म प्यार तो होना ही था में एक बार्बर का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, फकीरा, जिला गाजियाबाद, गब्बर इस बैक, गजनी और भारत जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं एक रेडियो चैनल पर उनका शो हंसी के फव्वारे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, अभिनेता को असल पहचान कपिल शर्मा के शो से मिली।
विज्ञापन
5 of 5
सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शो में सुनील ग्रोवर गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉक्टर गुलाटी जैसे मशहूर किरदारों में नजर आए। इन किरदारों के जरिए ना सिर्फ अभिनेता ने दर्शकों को खूब हंसाया बल्कि घर-घर अपनी पहचान भी बना ली। हालांकि बाद में आई खबरों के मुताबिक कपिल शर्मा के साथ हुए एक झगड़े की वजह से सुनील ने इस शो से दूरी बना ली थी। वही निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेता ने पेशे से इंटीरियर डिजाइनर आरती ग्रोवर से शादी की है। इस कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम मोहन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।