अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर अभिनेता सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सुनील अक्सर ऐसी पोस्ट करते हैं जिन्हें देख यूजर्स कई बार हंसतेे-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। इस बार सुनील ने हॉलीवुड सिंगर केटी पेरी के साथ की एक तस्वीर शेयर की है जो आपको एक बार फिर हंसाने में कामयाब रहेगी।
सुनील ग्रोवर ने केटी पेरी के साथ शेयर की तस्वीर, खुद को हंसने से रोक नहीं पाई ये अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुनील ग्रोवर ने जो तस्वीर शेयर की है वो ओरिजनल नहीं है बल्कि फोटोशॉप की हुई है। तस्वीर के साथ सुनील ने कैप्शन में लिखा- 'हर किसी की तरह मैं भी केटी पेरी के साथ। वह बहुत अच्छी और विनम्र हैं।'
Like everyone else I am also with @katyperry . She is very colourful and humble.
A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on
सुनील ग्रोवर की इस तस्वीर पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी बात कही है। कटरीना कैफ ने हंसने वाला इमोजी पोस्ट किया। बता दें कि फिल्म 'भारत' में सुनील ग्रोवर और कटरीना कैफ ने साथ काम किया है। तब से दोनों की अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है।
केटी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित म्यूजिक फेस्टिवल के लिए भारत आई हैं। ऐसे में करण जौहर ने केटी के लिए अपने घर पर एक पार्टी रखी। साथ ही यहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को भी आमंत्रित किया गया। इन सितारों में ऐश्वर्या राय, अनन्या पांडे, सनाया कपूर, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नांडिस जैसे बड़े सितारे नजर आए।
इन सभी ने केटी पेरी के साथ फोटो खिंचवाई। पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में केटी, आलिया और करण से बात कर रही हैं। एक और वीडियो में केटी, शाहरुख खान की पत्नी गौरी से बात कर रही हैं ।
इस वजह से सलमान का शो नहीं देखतीं ये अभिनेत्री, 9 साल पहले जीता था 'बिग बॉस' का खिताब