{"_id":"6113e437780788614e3e366a","slug":"sunny-deol-green-signaled-this-film-of-r-balki-paired-with-pooja-bhatt-after-24-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: सनी देओल ने आर बाल्की की इस फिल्म को दिया ग्रीन सिग्नल, पूजा भट्ट के साथ 24 साल बाद बनी जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: सनी देओल ने आर बाल्की की इस फिल्म को दिया ग्रीन सिग्नल, पूजा भट्ट के साथ 24 साल बाद बनी जोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल और आर बाल्की
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते एक दशक से एक हिट फिल्म का इंतजार कर रहे अभिनेता सनी देओल ने अपने करियर की बागडोर अब सुपरहिट फिल्म निर्देशक आर बालाकृष्णन उर्फ आर बाल्की के हाथों में सौंप दी है। यह वही फिल्म है जिसकी शूटिंग शुरू करने के लिए बाल्की पिछले कई महीनों से मेहनत करते रहे हैं और जिसके हीरो के रूप में दुलकर सलमान का नाम सबसे पहले इसी साल जनवरी में सामने आया था। अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने को लेकर बाल्की काफी उत्साहित हैं। ये फिल्म एक थ्रिलर होगी और बाल्की के करियर की ऐसी पहली फिल्म भी होगी। बाल्की कहते भी हैं कि इस श्रेणी की फिल्म बनाने का प्रयास उन्होंने पहले कभी नहीं किया। इस थ्रिलर का पूरा दारोमदार वह इसके कलाकारों पर टिका बताते हैं। अब तक आर बाल्की की इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन अब ये तय हो चुका है कि इस फिल्म में दुलकर सलमान के साथ सनी देओल, श्रेया धनवंतरि और पूजा भट्ट भी दिखाई देंगी।
2 of 5
सनी देओल
- फोटो : Instagram
सनी देओल और पूजा भट्ट इसके पहले साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंगरक्षक’ और साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ में भी साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों की साथ में तीसरी फिल्म होगी। सनी देओल की आखिरी हिट फिल्म 2011 में रिलीज हुई ‘यमला पगला दीवाना’ रही है। उसके बाद उन्होंने तमाम फिल्मों में काम करने के अलावा अपने बेटे करण देओल की फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ का निर्देशन भी किया है।
3 of 5
पूजा भट्ट
- फोटो : twitter
पूजा भट्ट को आखिरी बार पिछले साल सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘सड़क 2’ में देखा गया। 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के 11 साल बाद बतौर अभिनेत्री उनकी इस फिल्म से परदे पर वापसी हुई थी। इस साल पूजा भट्ट नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ में रानी ईरानी का किरदार करते हुए दिखी थीं। वह अब तक 10 फिल्मों की प्रोड्यूसर रहने के अलावा पांच फिल्में निर्देशित भी कर चुकी हैं। लेकिन, बतौर निर्देशक उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। सनी लिओन का बड़े परदे पर डेब्यू उनकी ही फिल्म ‘जिस्म 2’ से साल 2012 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर बाल्की
- फोटो : Social Media
आर बाल्की अपनी इस नई फिल्म को लेकर पूरे उत्साह में हैं। वह मानते हैं कि सनी देओल का इस फिल्म के लिए साथ आना निश्चित रूप से एक उत्साहवर्धक कदम रहा है। उनकी स्क्रीन प्रजेंस का फायदा फिल्म को मिलने की बात भी बाल्की ने कही है। सनी देओल के अभिनय में लौटने पर खुशी जताते हुए बाल्की ने कहा है कि ये फिल्म उनकी गौरवशाली फिल्मों में एक नई कामयाब कड़ी जोड़ने में सफल रहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
आर बाल्की
- फोटो : Social Media
श्रेया धनवंतरि का चयन इस फिल्म के लिए बाल्की ने उनकी वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ और ‘द फैमिली मैन’ को देखकर किया है। फिल्म में श्रेया की जोड़ी दुलकर सलमान के साथ बनेगी। साल 2012 में मलयालम सिनेमा से डेब्यू करने वाले दुलकर सलमान चर्चित अभिनेता ममूटी के बेटे हैं। वह अब तक दो फिल्में कर चुके हैं। ये दोनों फिल्में ‘कारवां’ और ‘द जोया फैक्टर’ बॉक्स ऑफिस पर तो खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन दोनों फिल्मों में लोगों को उनका अभिनय खासा पसंद आया। हिंदी सिनेमा में अरसे से एक चॉकलेट ब्वॉय हीरो की जगह खाली है और फिल्म निर्माताओं के मुताबिक दुलकर उस खांचे में बिल्कुल फिट बैठते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।