{"_id":"5ce28e2ebdec2206ff5a6808","slug":"sunny-deol-to-hema-malini-5-celebrities-contesting-lok-sabha-election-2019-on-bjp-ticket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 फिल्मी सितारों ने BJP के टिकट पर लड़ा लोकसभा चुनाव, रुझानों से खिले चेहरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 फिल्मी सितारों ने BJP के टिकट पर लड़ा लोकसभा चुनाव, रुझानों से खिले चेहरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 20 May 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Sunny, Hema, Dinesh
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के रुझानों में कांग्रेस सहित बाकी सभी पार्टियों की टेंशन और बढ़ा दी है। रुझानों के मुताबिक भाजपा बहुमत से भी आगे है। फाइनल रिजल्ट के लिए कुछ और वक्त इंतजार करना होगा। हर बार की तरह इस बार भी कई सेलिब्रिटी ने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। वहीं कुछ ऐसे सेलिब्रिटी हैं जो फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटी हैं जो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े।
2 of 7
Hema Malini, PM Modi
- फोटो : social media
मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी हेमा मालिनी की किस्मत भी दांव पर है। हेमा मथुरा की मौजूदा सांसद हैं। हेमा साल 2004 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। हेमा मालिनी ने पिछले चुनाव में मथुरा में जयंत चौधरी को 3 लाख 30 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था। 2019 के चुनावों में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से मौका दिया है।
3 of 7
sunny deol
- फोटो : file photo
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल भी भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। सनी देओल के चुनाव प्रचार में उनके छोटे भाई बॉबी और धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। बॉबी सनी के नामांकन के दौरान भी साथ नजर आए थे। वहीं धर्मेंद्र ने रैली के साथ-साथ इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर लगातार सनी देओल का समर्थन किया है। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
dinesh lal yadav
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की किस्मत भी दांव पर है। वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। निरहुआ उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में हैं।
विज्ञापन
5 of 7
मनोज तिवारी ने बलिया में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी साल 2009 में समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़े थे। दिल्ली में उत्तर पूर्वी सीट को पूर्वांचली बहुल सीट माना जाता है। भाजपा ने 2014 में यहां से मनोज तिवारी को मैदान में उतारा था। उन्होंने आप पार्टी के उम्मीदवार प्रो. आनंद कुमार को करीब सवा लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था। एक बार फिर मनोज तिवारी मैदान में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।