सोमवार की दोपहर विवेक ओबेरॉय ने कुछ ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद से वो यूजर्स के निशाने पर आ गए। सोनम कपूर से लेकर ज्वाला गुट्टा तक ने उनके इस ट्वीट की निंदा की है।
{"_id":"5ce29ec3bdec220734074c41","slug":"women-commission-take-action-against-actor-vivek-oberoi-on-his-objectionable-tweet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एग्जिट पोल : ऐश्वर्या का मीम शेयर कर फंसे विवेक ओबेरॉय, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एग्जिट पोल : ऐश्वर्या का मीम शेयर कर फंसे विवेक ओबेरॉय, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
Mon, 20 May 2019 07:16 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 May 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Vivek Oberoi
- फोटो : ani
बता दें विवेक ने एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम किया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। इसे ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा- 'हाहा, क्रिएटिव! यहां कोई पॉलिटिक्स नहीं...सिर्फ लाइफ। क्रेडिट : @pavansingh1985.'इसके साथ उन्होंने स्माइली वाली इमोजी भी पोस्ट की है।
Rekha Sharma, NCW chairperson: We would like him (Vivek Oberoi) to apologise on social media & personally also to the person concerned. If he doesn't do, we will see what legal action can we take against him. We will be talking to Twitter to remove that tweet immediately. pic.twitter.com/h6st5jgbqQ
— ANI (@ANI) May 20, 2019
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
दरअसल इस मीम की पहली तस्वीर में सलमान खान और ऐश्वर्या राय दिखाई दे रहे है, जिसके साथ लिखा गया है, 'ओपिनियन पोल'। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय के साथन विवेक ओबेरॉय नजर आ रही हैं, जिसपर लिखा गया है 'एग्जिट पोल' और आखिरी तस्वीर में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं, जिस पर 'रिजल्ट' लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय, नितिन गडकरी, संदीप सिंह
- फोटो : Self
वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक जल्द ही PM मोदी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। आज सुबह नितिन गडकरी ने नागपुर में फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का नया पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है। पोस्टर लांच के मौके पर विवेक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था- पिछले पांच वर्षों में भारत काफी बदला है। मुझे लगता है कि ‘अब आपके बाप का नाम नहीं...काम चलेगा।’’
विज्ञापन
pm narendra modi
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, ‘‘23 तारीख आ रही है..इनका टाइम आएगा..यही कहना चाहूंगा शहजादे जी अब होगा न्याय।’’ उन्होंने बिना कोई नाम लिए कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि वे किससे डरे हुए हैं-फिल्म से या चौकीदार के डंडे से? जिन लोगों के खिलाफ बड़े मामले हैं और अदालत में दिखाई नहीं देते, वे हमें अदालत में घसीट ले गए।’’