फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'उड़ता पंजाब' के बाद सनी देओल को भी अपने दिन बदल जाने की उम्मीद

Mon, 20 Jun 2016 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
Sunny Deol Wants to Make Ghayal 3

सनी देओल के लिए ये साल कुछ अलग रहा है। काफी दिन से गुमनामी को झेल रहे सनी की फिल्म 'घायल वंस अगेन' ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया है। जो लोग कह रहे थे कि सनी देओल अब गुजरे जमाने की बात हो गए हैं, उनके मुंह बंद हुए। इसके बाद अब सनी देओल और भी बड़ा धमाका करने वाले हैं।

डरे नहीं हैं सनी देओल, प्रशंसकों को देंगे बड़ा तोहफा

Sunny Deol Wants to Make Ghayal 3

सनी देओल की फिल्म 'मौहल्ला अस्सी' काफी दिन से सेंसर बोर्ड के साथ अपनी खींचतान के कारण फंसी हुई है। फिल्म को रिलीज का इंतजार है लेकिन रिलीज नहीं हो पा रही। सनी देओल इसे एक अच्छी फिल्म मानते हैं और उन्हें लगता है कि फिल्म को लेकर बेवजह ही हल्ला मचा दिया गया। हाल ही में 'उड़ता पंजाब' और सेंसर बोर्ड के विवाद के बाद एक फिर सेंसर का मामला चर्चा में हैं। उड़ता पंजाब की रिलीज के बाद सनी देओल को लगता है कि उनकी फिल्म भी अब रिलीज हो जानी चाहिए। सनी की चाहत के पीछे उनकी एक बड़ी परेशानी है।

डरे नहीं हैं सनी देओल, प्रशंसकों को देंगे बड़ा तोहफा

Sunny Deol Wants to Make Ghayal 3

सनी देओल का करियर इन दिनों ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में 'मोहल्ला अस्सी' से उन्हें उम्मीद है कि इसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ होगी और करियर पटरी पर आ जाएगा। सनी देओल सेंसर बोर्ड के मसले पर कहते हैं कि हद से ज्यादा किसी के काम में दखल नहीं देना चाहिए। सेंसर को अपनी हदों में रहना चाहिए साथ ही सनी फिल्मकारों को भी नहीं छोड़ते।

विज्ञापन
विज्ञापन

डरे नहीं हैं सनी देओल, प्रशंसकों को देंगे बड़ा तोहफा

Sunny Deol Wants to Make Ghayal 3

सनी देओल का मानना है कि सेंसर बोर्ड होना चाहिए नहीं तो कुछ लोग अपनी हदों से आगे निकल जाएंगे। सनी का मानना है कि सबको अपनी-अपनी हदों में रहकर काम करना ताहिए। वहीं 'घायल' के सीक्वल 'घायल वंस अगेन' की बहुत अच्छी कमाई ना करने के बावजूद वो बिजनेस को लेकर डरे हुए नही हैं। वो अपने प्रशंसकों को एक खास तोहफा देने वाले हैं।

विज्ञापन

डरे नहीं हैं सनी देओल, प्रशंसकों को देंगे बड़ा तोहफा

Sunny Deol Wants to Make Ghayal 3

सनी देओल कहते हैं कि वो 'घायल' सीरीज की और फिल्में बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो निश्चित रूप से घायल-3 बनाएंगे। हांलांकि वो कहते हैं कि इस बार उनका निर्देशन करने का मन नहीं है क्योंकि ये उन्हें बड़ा मुश्किल काम लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed