सितारों के हैलोवीन लुक सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए हैं। बॉलीवुड के कई सितारों के अब तक हैलोवीन लुक हमने आपको दिखाए। इसी कड़ी में सनी लियोनी और उनके परिवार की तस्वीरें दिखाते हैं जिसमें अभिनेत्री ने फनी लुक अपनाया है। उनका ये अंदाज प्रशंसकों को भी खूब पसंद आ रहा है।
Halloween 2020: सनी लियोनी ने परिवार के साथ यूं मनाया हैलोवीन का त्योहार, दिखा सबसे अलग अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें उनके साथ पति डेनियल वेबर और उनके तीनों बच्चे भी हैं। सनी लियोनी इन दिनों अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर पर हैं। अमेरिका में वैसे भी हैलोवीन की काफी धूम होती है तो सनी भी कोई मौका नहीं चूकीं।
लुक्स की बात करें तो सनी लियोनी ब्राइट कलर में नजर आ रही हैं। उन्होंने आसमानी रंग का साटिन फ्रॉक और गुलाबी रंग का लेगिंग पहना हुआ है। उनका विग उनके फनी लुक को कंप्लीट कर रहा है। वहीं डेनियल ने लूज फिटिंग पैंट्स पहने है। उनका हेयरस्टाइल भी अलग है। इसके साथ डेनियल ने बड़े फ्रेम का चश्मा लगाया हुआ है।
सनी लियोनी के बच्चों ने भी रंग बिरंगी ड्रेस पहनी हुई है। उनकी बेटी निशा ने सिल्वर व्हाइट लेगिंग और विंग्स टॉप पहना है। वहीं उनके जुड़वा बच्चों ने पुलिस और फायरमैन की ड्रेस पहनी है। डेनियल ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- 'हैप्पी हैलोवीन'।
A post shared by Daniel "Dirrty" Weber (@dirrty99) on
तस्वीरों के साथ सनी लियोनी ने लिखा- 'हैप्पी हैलोवीन। मुझे उम्मीद है कि इस साल सभी मजे कर रहे हैं। यह इस साल का मेरा पसंदीदा छुट्टियों वाले दिन हैं।'
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on