फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लीक हुई सनी लियोनी की बायोपिक 'करणजीत कौर', हर कोई यहां देख कर रहा है 'एंजॉय'

Tue, 24 Jul 2018 09:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
sunny leone biopic karenjit kaur leak on website
Sunny Leone

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की बायोपिक पर आधारित वेब सीरीज 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' जी 5 पर रिलीज हो चुकी है लेकिन इस बीच उनके लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल उनकी बायोपिक हफ्ते बाद ही तमिलरॉकर्स डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट पर लीक हो गई है। 


 

sunny leone biopic karenjit kaur leak on website
sunny leone
बता दें कि इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे वो एडल्ट इंडस्ट्री से होते हुए बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' बनीं। इसमें उनके अब तक के पूरे सफर को परदे पर उतारा गया है। हालांकि पहले उनकी बायोपिक पर फिल्म बननी थी लेकिन प्रोड्यूसर इस पर राजी नहीं हुए और वेब सीरीज में तबदिल करने का फैसला किया। 

 
sunny leone biopic karenjit kaur leak on website
Sunny Leone
सनी लियोनी की बायोपिक 'करणजीत : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' को कई नामों से रिलीज किया गया है। इस वेब सीरीज के पहले पार्ट में उनके बचपन के बारे में बताया गया है। इसमें वह जर्नालिस्ट अनुपम चौबे को इंटरव्यू देती हुई दिखाई गई हैं। इसमें वह अपने बारे में बताती हुई नजर आती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sunny leone biopic karenjit kaur leak on website
सनी लियोनी
सनी लियोनी अपनी कहानी को साल 1994 से बताना शुरू करती हैं। वह कनाडा में अपने परिवार के साथ रहती हैं। हर आम सिख लड़की की ही तरह वह गुरुद्वारे जाती हैं। बता दें कि सनी लियोनी कभी भी अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में बात करने से घबराती नहीं हैं। यही कारण है कि उन्होंने बायोपिक को साइन करने से पहले ज्यादा नहीं सोचा। 

 
विज्ञापन
sunny leone biopic karenjit kaur leak on website
Sunny Leone
सनी लियोनी की इस बायोपिक के पहले भाग में उनके बच्चों का जिक्र नहीं है। माना जा रहा है कि अगर पहला सीजन लोगों को पसंद आता है तो अगले सीजन में बच्चों को भी शामिल किया जा सकता है। बता दें कि सनी लियोनी के अलावा इस वेब सीरीज में राज अर्जुन, करमवीर लांबा, ग्रुशा कपूर और बिजय जैसे कई अन्य सितारे मुख्य भूमिका में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed