फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छलक पड़ा था सनी लियोन का दर्द, बताया किस वजह से 21 साल की उम्र में नफरत करने लगे थे लोग

Sun, 13 May 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 13 May 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
sunny leone faced many hatred at age of 21
सनी लियोन

बोल्डनेस के लिए जाने जानी वालीं मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोन को आज हर कोई जानता है। 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं सनी ने उसके बाद कई फिल्में कीं। एक्टिंग के अलावा उनके आइटम सॉन्ग भी काफी पसंद किए जाते हैं। सफलता के शिखर तक पहुंचने के बावजूद एक इंटरव्यू में सनी ने अपना दर्द बयां किया।

sunny leone faced many hatred at age of 21
सनी लियोन

सनी ने इंटरव्यू में अपने संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में बताया। साथ ही ये भी बताया किस-किस मोड़ से गुजरते हुए उनके जीवन में बदलाव हुए। उन्होंने कहा कि '21 साल की उम्र में मेरे जीवन में कुछ नकारात्मक बदलाव आए। पोर्न इंडस्ट्री में काम करने की वजह से लोगों ने मेरे बारे में बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। इस चीज का मेरे जीवन में बुरा असर पड़ा। मैं अंदर से टूट गई थी।'

sunny leone faced many hatred at age of 21
सनी लियोनी

सनी ने आगे बताया, 'मेरे परिवार वालों ने मुझे और मेरे भाई को हर बुराई से बचाने की कोशिश की। पोर्न इंडस्ट्री से निकलने के लिए मेरे घर वालों ने कभी मुझे फोर्स नहीं किया। मैं उस दिशा से अलग चली गई जिस दिशा में मेरे घरवाले ले जाना चाहते थे।' सनी को इसके बावजूद अपनी जिंदगी से कोई शिकवा नहीं है और वो अपनी लाइफ से बहुत प्यार करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny leone faced many hatred at age of 21
सनी लियोनी

'जिस्म 2' के बाद सनी एकता कपूर के साथ 'रागिनी एमएमएस 2' की। सनी लियोन लगातार कुछ न कुछ करती रहती हैं। 2017 में उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था तो इस साल सरोगेसी से सनी और डेनियल वेबर माता-पिता बन गए हैं। 

विज्ञापन
sunny leone faced many hatred at age of 21
सनी लियोन
गौरतलब है कि सनी लियोन बॉलीवुड में आने से पहले पोर्न स्टार थी लेकिन सनी लियोन ने 2013 में ही पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। सोशल मीडिया पर आज भी उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed