कोरोना के कहर के चलते देश में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन की वजह से सितारे सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय हो गए हैं। एक तरफ जहां कुछ सितारे अपने शौक पूरे कर रहे हैं तो वहीं कुछ सितारे अपने परिवार और फैंस को वक्त दे रहे हैं। इस बीच सनी लियोनी ने एक पोस्ट किया है जो चर्चा में आ गया है।
इस वजह से भारत नहीं विदेश में हैं सनी लियोनी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते रविवार को पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया गया। बॉलीवुड के सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस को मदर्स डे की बधाई दी। अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी मदर्स डे पर बेहद खास तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। साथ ही अपने फैंस और मांओ को मदर्स डे की शुभकामानाएं दी।
सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बच्चों के साथ अपनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में उनके तीनों बच्चें नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन से पता लग रहा है कि सभी लॉस एंजिल्स के एक गार्डन की सीढ़ियों पर बैठे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सनी लियोनी ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'सभी मांओं को हैप्पी मदर्स डे। आपकी जिंदगी में जब बच्चे होते हैं तो आपकी प्रथिमिकताएं और बढ़ जाती हैं'।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
अभिनेत्री ने कैप्शन में आगे लिखा, 'मुझे और डेनियल को अपने बच्चों को वहां ले जाने का मौका मिला जहां वह जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। वह लॉस एंजिल्स में हमारा घर और उसका सीक्रेट गार्डन है। मुझे पता है कि मेरी मां ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा होगा। मैं आपको याद करती हूं मां, हैप्पी मदर्स डे।'
सनी लियोनी का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं सनी लियोनी के अलावा उनके पति डेनियल वेबर ने भी सोशल मीडिया पर लॉस एंजलिस की अपनी तस्वीर साझा की है। सोशल मीडिया पर डेनियल वेबर का तस्वीर और पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है।
Getting better with the new vibes !!!
A post shared by Daniel "Dirrty" Weber (@dirrty99) on
पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत पर अनुपम खेर ने जाहिर की चिंता, किया ये ट्वीट