बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज को साझा करती रहती हैं। इस बार सनी लियोनी अपनी बेहद खास तस्वीर और वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की तस्वीर और वीडियो काफी वयारल हो रहे हैं। जिसके जरिए उन्होंने फैंस को खास बीमारी से बचने की सलाह दी है।
सनी लियोनी ने फैंस को सेल्फी देने से किया मना, ऐसा करने की ये है 'खतरनाक' वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अभिनय के अलावा सनी लियोनी इन दिनों प्रोड्क्शन में हाथ आजमा रही हैं। न्यूज 18 की खबर के अनुसार सनी लियोनी पति डेनियल वेबर के साथ अपनी एक फिल्म की शूटिंग करके भारत लौटीं। उन्हें इस दौरान एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां सनी लियोनी के फैंस ने उनके साथ सेल्फी लेनी की कोशिश की, लेकिन सेल्फी लेते समय सनी लियोनी ने अपने मुंह पर मास्क लगा लिया और थोड़ा दूर चली गईं। ऐसा सनी लियोनी दुनियाभर में फैल रहे कोरोनावायरस की वजह से किया है।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
जी हां, सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह पति डेनियल के साथ दिखाई दीं। तस्वीर में इन दोनों ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था। इस तस्वीर को साझा करते हुए सनी लियोनी ने फैंस को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दी। उन्होंने तस्वीर की कैप्शन में लिखा, आपके आसपास क्या चल रहा है इसको नजरअंदाज मत करो, या आपको लगता है कि कोरोनावायरस आपको प्रभावित नहीं कर सकता है! स्मार्ट बनो और सुरक्षित रहो।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
आपको बता दें कि चीन के वुहान शहर में फैले कोरोनावायरस का प्रभाव अब धीरे-धीरे पूरी दुनिया में देखा जा सकता है। हर देश इस वायरस से निपटने के लिए अपने हवाई अड्डो से लेकर अस्पतालों में कई तरह के प्रबंधन और जांच के लिए व्यवस्थाएं कर रहे हैं, ताकि इससे बचा जा सके। वहीं, कोरोनावायरस को देखते हुए भारत सरकार ने भी अपनी कमर कस ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन में कोरोनावायरस के संक्रमण के मद्देनजर भारत आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए देश के 21 हवाईअड्डों पर ‘थर्मल जांच’ शुरु कर दी है।
इस बीच मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को अनावश्यक रूप से चीन की यात्रा करने से बचने का परामर्श भी जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष सचिव संजीव कुमार ने आज ही सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए एक बैठक की। इसमें उन्होंने कोरोनावायरस से बचाव और हालात को नियंत्रण में रखने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की।
पढ़ें: शाहरुख के घर में टूटा दुखों का पहाड़, पाकिस्तान में बहन का हुआ निधन