बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म 'हिचकी' का ट्रेलर देखा और तारीफ करते हुए कहा है कि यह फिल्म ऐसी पीढ़ी की कहानी है, जो अलग तरीके से सोचती है।
'हिचकी' देख खुश हुए अमिताभ का कमेंट सुनकर रानी हुई दीवानी, कुछ ऐसा बोलीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
T 2751 - https://t.co/btqu7eyMnc .. a link to the creative agenda of this generation .. of doing different, working different, achieving different .. from a generation that thinks different ! My wishes as ever @sidpmalhotra pic.twitter.com/x1LPQut2Vq
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 24, 2017
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी लंबे समय बाद कमबैक कर रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म हिचकी का ट्रेलर जारी हो गया है। शादी के बाद रानी मुखर्जी अपने परिवार में व्यस्त हो गई थीं। आखिरी बार वो साल 2014 में फिल्म 'मर्दानी' में दिखाई दी थी।
ट्रेलर देखने पर पता चलता है कि 'हिचकी' एक ऐसी लड़की की कहानी है जो स्कूल में बच्चों को पढ़ाना चाहती है, काफी मशक्कत के बाद जब उसेे स्कूल में पढ़ाने का मौका मिलता है तो बच्चे अपनी टीचर का हिचकी आने की वजह से मजाक बनाते हैं। फिल्म स्टूडेंट्स और टीचर के बीच रिश्तों की कहानी है। ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही 'टाइगर जिंदा है' के साथ भी दिखाया जाना है।
फिल्म 'हिचकी' को सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर मनीष शर्मा हैं। रानी तीन साल बाद फिर से अपने चाहने वालों का दिल धड़काने आ रही हैं। बता दें कि अक्टूबर में रानी के पिता का देहांत हो गया था। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था।