बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी तरह ही उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल की गिनती भी इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में होती है। सुपरस्टार धर्मेंद्र ने अपने बेटे बॉबी देओल के साथ वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।
Bobby Deol : जिम में जमकर पसीना बहा रहे बॉबी देओल, वीडियो शेयर कर पिता धर्मेंद्र कहा- अच्छे रोल के लिए रेडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर ने यह वीडियो बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में दोनों ही स्टार्स जमकर वर्कआउट करते नजर आ रहे थे। वीडियो में बॉबी इंकलाइन पेंच डंबल प्रेस, पुल डाउन और पुशअप जैसी एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Shiv Thakare: 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे की लगी लॉटरी! गाड़ी खरीदने के बाद अब बिजनेस में हाथ आजमाते आएंगे नजर
यह भी पढ़ें- Shaakuntalam: 'शाकुंतलम' के लिए उत्साहित हैं सामंथा! वीडियो शेयर कर अपने किरदार को बताया मॉडर्न
बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। इनमें उनकी सुपरहिट वेब सीरीज 'आश्रम' का सीजन 4 भी शामिल है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनीमल' में भी दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें- Dharmendra-Bobby: धर्मेंद्र के ऑनस्क्रीन कमबैक को लेकर बॉबी हैं एक्साइटेड, बोले-उनके चेहरे पर एक चमक दिखती है