फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: 'अगर देवानंद से शादी की तो देश में दंगे हो जाएंगे', इस वजह से अधूरा रह गया सुरैया का प्यार

Tue, 15 Jun 2021 09:18 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 15 Jun 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
Suraiya love stiry incomplete as If you marry Devanand there will be riots in the country
सुरैया, देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में सुरैया को ऐसी गायिका-अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपने सशक्त अभिनय और जादुई पाश्र्वगायन से लगभग चार दशक तक सिने प्रेमियों को अपना दीवाना बनाए रखा। सुरैया का जन्म 15 जून 1929 को पंजाब में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। लोग जितने इस एक्ट्रेस की अदायगी के कायल थे उससे कहीं ज्यादा उनकी सुंदरता के। सुरैया के जन्मदिन विशेष में आपको बताएंगे उनके और देवानंद के प्यार के किस्सों की। हिंदी सिनेमा के देवानंद जिसे 10 साल तक भारत के सबसे महंगे सुपरस्टार होने का गौरव प्राप्त है। वहीं देवानंद जिसके लिए सुरैया जैसी अभिनेत्री आजीवन कुंवारी रहीं। सुरैया एक जमाने में हिंदी फिल्मों की बड़ी हस्ती थीं, वो अभिनेत्री भी थीं, गायिका भी।



खबरों की मानें तो देवानंद की सुरैया से पहली मुलाकात फिल्म 'विद्या' के सेट पर हुई थी। दरअसल, देव आनंद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सन 1946 में फिल्म 'हम एक हैं' से की। इस फिल्म में वो हीरो बनकर परदे पर आए, हालांकि फिल्म चल नहीं पाई। इसके बाद साल 1948 में आई 'जिद्दी'। जिसने देव साहब को हिट बना दिया। इसी दौरान देव आनंद को एक अदाकारा से प्यार हुआ। वो भी देव साहब पर फिदा थीं। 

Suraiya love stiry incomplete as If you marry Devanand there will be riots in the country
सुरैया, देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

देव आनंद की जिंदगी में प्यार लेकर आईं सुरैया। सुरैया तब तक बड़ी स्टार बन चुकी थीं जबकि देव आनंद कामयाबी की शुरुआती सीढ़ियां चढ़ रहे थे। अपनी आत्मकथा 'रोमांसिंग विद लाइफ' में देव आनंद ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र भी किया है। देवानंद ने लिखा कि 'काम के दौरान सुरैया से मेरी दोस्ती गहरी होती जा रही थी। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।' देव आनंद लिखते हैं कि 'सुरैया को देखे बगैर मुझे चैन नहीं मिलता था। एक-एक पल काटना मेरे लिए मुश्किल होता था। सुरैया के परिवारवाले हमारे प्यार पर जितनी बंदिशें बढ़ा रहे थे हमारा प्यार बढ़ता ही जा रहा था। उनके घरवालों ने हमारे मिलने जुलने पर रोक लगा दी थी।' 

Suraiya love stiry incomplete as If you marry Devanand there will be riots in the country
देव आनंद और सुरैया - फोटो : फाइल

सुरैया की नानी को ये रिश्ता नामंजूर था। वजह थी दोनों का अलग-अलग धर्म। नानी, सुरैया के साथ हर पल पहरा देने के लिए रहती थीं। घरवालों की सख्ती से परेशान देव और सुरैया ने फैसला किया कि वह फिल्म के सीन के दौरान असली में शादी कर लेंगे। ऐसे में फिल्म जीत की शूटिंग के दौरान देवानंद और सुरैया की शादी का सीन फिल्माया जा रहा था। उन्होंने असली पंडित को बुलाया जो असली मंत्र पढ़ने वाला था। तभी एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने सुरैया की नानी को ये खबर दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suraiya love stiry incomplete as If you marry Devanand there will be riots in the country
Suraiya

सुरैया की नानी उन्हें सेट से खींचकर जबरदस्ती घर ले गईं। एक इंटरव्यू के दौरान सुरैया ने कहा- 'हर रोज मुझे समझाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के हमारे कई करीबी लोगों को बुलाया जाता था। वे मुझे समझाते कि देव के साथ शादी मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल होगी।'

विज्ञापन
Suraiya love stiry incomplete as If you marry Devanand there will be riots in the country
सुरैया

अभिनेत्री कहती हैं, 'एक्ट्रेस नादिरा के पहले पति नक्शब ने तो मेरे सामने कुरान ले आए और बोले कि इस पर हाथ रखकर कसम खाओ कि तुम देव से शादी नहीं करोगी। उन्होंने ये भी कहा कि अगर मैंने देवानंद से शादी की तो देश में दंगे भी हो सकते हैं। मैं बहुत डर गई थी। मेरी हिम्मत तब टूट गई जब नानी और मामा ने देव को जान से मारने की धमकी दी।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed