महिलाएं अक्सर सेक्सिस्ट कमेंट का शिकार हो जाती हैं और कई बार उन्हें मुंहतोड़ जवाब देकर सामने वाली की बोलती बंद करनी पड़ती है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे कई मौके देखने को मिले हैं जब अभिनेत्रियों या महिला निर्देशकों को सेक्सिस्ट कमेंट का सामना करना पड़ा है। हाल ही में इसे लेकर बॉलीवुड में एक नया मामला देखने को मिल रहा है। 'केदारनाथ' और 'मनमर्जियां' जैसी फिल्मों की कहानी लिख चुकीं कनिका ढिल्लन का स्क्रीनराइटर नवजोत गुलाटी के साथ विवाद हो गया। नवजोत गुलाटी ने ट्वीट कर ऐसी बात लिख दी थी जो कनिका ढिल्लन को नागवार गुजरीं और उन्होंने इस बात पर विरोध जता दिया। अब कन्निका ढिल्लन को उनके जवाब पर अभिनेत्री तापसी पन्नू का समर्थन मिला है।
विवाद: 'फिल्म में क्रेडिट चाहिए तो कर लो निर्माता से शादी' कमेंट पर बरसीं कनिका ढिल्लन, मिला तापसी का साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनिका ढिल्लन ने ट्वीट करते हुए जवाब में लिखा, 'हाय नवजोत तुम्हारे बेहद सेक्सिस्ट-स्त्री विरोधी और बेवकूफी के काफी करीब कमेंट्स पढ़कर शॉक हूं। ना ही मैं अपने काम के लिस्ट बताउंगी क्योंकि तुम्हारा मटर के दाने के साइज का दिमाग ये नहीं प्रोसेस कर पाएगा कि एक औरत खुद से कुछ बन सकती है। शायद तुम्हारा दिमाग काम करना बंद कर दे। दिन शुभ हो।'
Hi @Navjotalive I am quite shocked by ur extremely SEXIST - MYSOGINIST and bordering on IDIOTIC comment Neither will I list down my body of work cos ur pea sized brain will not be able to process a successful woman making it on her own! U may hav a brain freeze! Have a good day https://t.co/hDDhSlBEpS
कनिका ने अगले ट्वीट में लिखा, 'और मिस्टर नवजोत, आप जैसे लेखकों की वजह से दूसरे लेखकों को भाव नहीं मिलता, जो उनका अधिकार है, क्योंकि जिस कदम का लेखक समुदाय को स्वागत करना चाहिए, उस पर आप जैसे लेखक मूर्खतापूर्ण बातें करते हैं। आपको शर्म आनी चाहिए।'
And mr @Navjotalive because of writers like YOU - who display their STUPIDITY on something tht should be Applauded as a welcome step by the writing fraternity- other very deserving writers do not get top Billing as is their right—- shame on u! https://t.co/hDDhSlBEpS
कनिका के सपोर्ट में उतरीं तापसी पन्नू ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'स्त्रियों के खिलाफ सदियों पुरानी सोच के चलते महिला की सफलता का श्रेय उस हाउस को देने से, जिसमें उसकी शादी हुई है, लेखकों को क्रेडिट देने का एक प्रगतिशील फैसला सेक्सिस्ट बकवास में बदल गया। श्रेय की बराबरी के लिए आपकी जद्दोजहद पर आपके अंदर की कड़वाहट भारी नहीं पड़ सकती।'
A progressive call to credit a writer turned into a sexist rant by the age old misogyny of crediting a woman’s success to the house she marries in or the man she married. Your righteous call for equal credit can’t be overtaken by the bitterness in u. https://t.co/B7FrdSRakL
— taapsee pannu (@taapsee) June 14, 2021
बता दें, कनिका ने आनंद एल राय की फिल्मों के लेखक रहे हिमांशु शर्मा से शादी कर ली थी। आनंद की कंपनी येलो प्रोडक्शंस ने फिल्म 'हसीन दिलरूबा' का निर्माण किया है। विनिल मैथ्यू द्वारा निर्देशित 'हसीन दिलरूबा' 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में तापसी पन्नू, हर्षवर्धन राणे और विक्रांत मैसी लीड रोल में होंगे। कनिका ढिल्लन जानी मानी फिल्म राइटर हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों जैसे जजमेंटल है क्या, केदारनाथ, साइज जीरो और गिल्टी की कहानी लिखी है।