फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram: सूर्या ने 'विक्रम' के लिए नहीं ली कोई भी फीस, कमल हासन हैं बड़ी वजह

Sun, 05 Jun 2022 04:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 05 Jun 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
suriya charge zero amount for 5 minute cameo role  in kamal haasan film vikram
कमल हासन, सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम रिलीज हो चुकी है। हर तरफ इस फिल्म की धूम मची हुई है। फिल्म जब कमल हासन की हो और दर्शकों के बीच इसका बज न हो तो बेकार है। दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है। हिंदी के साथ-साथ इस फिल्म ने तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी धमाल मचाया हुआ है। पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 58 करोड़ की कमाई कर ली थी। कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल की शानदार परफॉर्मेंस के अलावा इस फिल्म में एक किरदार और है जो लोगों को आकर्षित कर रहा है और वह हैं सूर्या। फिल्म में भले ही सूर्या का कैमियो रोल पांच मिनट का हो, लेकिन वह दमदार है।

suriya charge zero amount for 5 minute cameo role  in kamal haasan film vikram
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

अब आप सोच रहे होंगे कि मात्र पांच का रोल निभाने के लिए सूर्या ने आखिर कितने करोड़ चार्ज किए होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जय भीम स्टारर 'सूर्या' ने विक्रम के लिए  एक रुपया भी चार्ज नहीं किया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली है। हालांकि पांच मिनट का रोल करने के लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की है। 

suriya charge zero amount for 5 minute cameo role  in kamal haasan film vikram
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने इस फिल्म के लिए आखिर क्यों एक भी रुपया नहीं लिया इसका भी उन्होंने खुलासा किया है। इस बारे में अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा- पहली बार कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला...ये किसी सपने के पूरे होने जैसा है। इसके लिए अभिनेता ने फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज को भी धन्यवाद कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
suriya charge zero amount for 5 minute cameo role  in kamal haasan film vikram
सूर्या - फोटो : instagram/actorsuriya

कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल स्टारर ये एक एक्शन फिल्म है। इसे राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने प्रोड्यूस किया है। इन तीनों के अलावा इस फिल्म में अर्जुन दास, कालिदास जयाराम और नारायण सहायक कलाकार के रूप में हैं। इसके डायलॉग रतना कुमार और लोकेश ने लिखे हैं, जबकि फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed