फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स मामले में कसता जा रहा दीपिका पादुकोण पर शिकंजा, अभिनेत्री से NCB पूछ सकती है ये तीन अहम सवाल

Fri, 25 Sep 2020 06:42 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 25 Sep 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Death Case Deepika Padukone has been summoned by NCB in the Bollywood drugs probe case questionnaire for the actress has now been accessed
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram: deepikapadukone

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण इन दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के निशाने पर हैं। सुशांत सिंह केस में जारी ड्रग्स के एंगल में उनका नाम भी सामने आया है। जिसके बाद एनसीबी ने बुधवार को दीपिका पादुकोण को भी समन भेजा है और शनिवार को दफ्तर में पेश होने को कहा है। वहीं गुरुवार रात दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई आ गई हैं। 

Sushant Singh Death Case Deepika Padukone has been summoned by NCB in the Bollywood drugs probe case questionnaire for the actress has now been accessed
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई

इस बीच खुलासा हुआ है कि शनिवार को एनसीबी द्वारा दीपिका पादुकोण से क्या सवाल पूछे जा सकते हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण का इस मामले में तब नाम सामने आया जब उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश की व्हाट्सएप चैट का खुलासा हुआ। चैट में साल 2017 में दीपिका ने उनसे ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात की थी। 

Sushant Singh Death Case Deepika Padukone has been summoned by NCB in the Bollywood drugs probe case questionnaire for the actress has now been accessed
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एनसीबी के सूत्रों के अनुसार एजेंसी उनसे तीन प्रमुख सवाल कर सकती है। इनमें पहला सवाल हो सकता है, 'क्या आप 2017 में हैश-वीड के लिए पूछ रही थीं?' दूसरा सवाल, 'आपकी चैट में 'माल' शब्द से आपका क्या मतलब है?' वहीं दीपिका पादुकोण से तीसरे सवाल में पूछा जा सकता है, 'क्या आपने करिश्मा प्रकाश से हैश की खरीद की थी?' एनसीबी के लिए यह सवाल अहम हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Death Case Deepika Padukone has been summoned by NCB in the Bollywood drugs probe case questionnaire for the actress has now been accessed
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उधर दीपिका पादुकोण गुरुवार रात को गोवा से मुंबई पहुंचीं। उनके साथ पति रणवीर सिंह भी थे। दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने एनसीबी को अर्जी लगाई है कि वह पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहना चाहते हैं। इस अर्जी के मुताबिक दीपिका को कभी-कभी घबराहट होती है। इसलिए उन्हें उनके साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
Sushant Singh Death Case Deepika Padukone has been summoned by NCB in the Bollywood drugs probe case questionnaire for the actress has now been accessed
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर ने कहा कि वह कानूनी नियमों को जानते हैं कि वह जांच के समय मौजूद नहीं रह सकते, फिर भी एनसीबी कार्यालय के अंदर तक की अनुमति दी जानी चाहिए। अब रणवीर की ये अर्जी कबूल होती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आपको बता दें कि सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी की रडार पर बॉलीवुड के बड़े नाम आ गए हैं। सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए समन भी भेजा जा चुका है। इन सभी से 25 और 26 सितंबर को पूछताछ की जाएगी।

पढ़ें: अल्का याग्निक के लिए राज कपूर ने इसलिए लिखी थी चिट्ठी, रणधीर कपूर के सामने गायिका ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed