फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक हसीना थी 2.0: शुरू से समझिए कैसे बनी सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की ये 15 करोड़ की लव स्टोरी

Thu, 30 Jul 2020 01:18 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Thu, 30 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput and rhea chakraborty know about first meeting to love story
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेम कहानी में एक लड़का होता है, एक लड़की होती है


कभी दोनों रोते हैं, कभी दोनों हंसते हैं..

राजेश खन्ना और मुमताज की सुपरहिट फिल्म प्रेम कहानी के लिए आनंद बक्षी का लिखा ये गाना प्रेमियों का पसंदीदा गाना रहा है। बिहार से बंबई (मुंबई) नाम कमाने आया एक लड़का अक्सर ये गाना गाता है। टीवी सीरियल में उसे काम मिलता है। वहीं एक शोख, चंचल, हसीना पर उसका दिल आता है। दोनों दीवाने मिलकर शहर में, रात में और दोपहर में एक आशियाना ढूंढते हैं और अच्छे दिन बिताते हैं। लड़का मशहूर हो रहा है। लोगों को उसका काम पसंद आ रहा है और फिर एक बड़ी कंपनी का उसे फोन आता है।


sushant singh rajput and rhea chakraborty know about first meeting to love story
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

लड़के के दिन एक फोन कॉल से बदल जाते हैं। उसे देश की सबसे बड़ी फिल्म कंपनी अपनी पिक्चर का हीरो बनाने का फैसला कर चुकी है। नाम के साथ अब उसे दाम भी मिलने लगते हैं। घर की महिलाओं की पहचान से बाहर निकल पहली बार उसका नाम दुनिया जानती है, सुशांत सिंह राजपूत। दफ्तर से नए हीरो की नई फिल्म की खबर लेकर घर लौटने वाले शौहरों को उनकी बीवियां बताती हैं कि ये लड़का तो उनके लिए पहले से हीरो है। उसका तो अपने प्रशंसकों के साथ पवित्र रिश्ता कब से चल रहा है। 

sushant singh rajput and rhea chakraborty know about first meeting to love story
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
किसी हिंदी फिल्म की कहानी सा सब कुछ इस रील लाइफ के हीरो की रीयल लाइफ में हो रहा है। फिर एक दिन जिस कंपनी की फिल्म ये लड़का कर रहा होता है, वहां उसे एक विलायती सी दिखने वाली लड़की दिखती है। शक्ल फिरंगन सी है, उसे पता है। लेकिन इसकी सीरत भी रंग बदल लेगी, उसे पता नहीं था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी की ये भी एक हसीना थी, नाम रिया चक्रवर्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput and rhea chakraborty know about first meeting to love story
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

अब तक संजय लीला भंसाली की लिखी प्रेम कहानी सी दिखती रही इस लव स्टोरी में श्रीराम राघवन का सिनेमा मंगलवार को घुसता है। जब सुशांत के पिता रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर करा देते हैं। मामला पूरे 15 करोड़ रुपये का है। रिया से सुशांत का मिलना और सुशांत के घरवालों से रिया की खटपट उनका दबा छुपा और व्यक्तिगत मामला रहा लेकिन दोनों की लव स्टोरी का ट्रेलर  पिछले साल अगस्त में सामने आया जब दोनों एक साथ लद्दाख में छुट्टियां मनाते हुए कैमरे में कैद हुए।

विज्ञापन
sushant singh rajput and rhea chakraborty know about first meeting to love story
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

रिया ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में एक तेलुगू फिल्म से की। अगले ही साल उन्होंने 'मेरे डैड की मारुति' से हिंदी सिनेमा में भी कदम रख दिया। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स की यूथ विंग वाई फिल्म्स के निर्माण में ही बनाया गया था। इसके बाद रिया के हाथ लगी 'सोनाली केबल'। जिससे वह किसी को भी खुश नहीं कर पाईं। इसके तीन साल बाद वह 'दोबारा- सी यू ईविल' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसी फिल्मों में भी छोटे-मोटे किरदारों में नजर आईं। फिर उन्हें वाई फिल्म्स ने एक बार फिर 'बैंक चोर' में जगह दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed