34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद से उनके कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की थी। अब उनका एक और पुराना वीडिया सामने आया है जिसमें वो ऐश्वर्या राय के साथ बैकग्राउंड में डांस करते नजर आ रहे हैं।
जब ऐश्वर्या राय के साथ सुशांत सिंह राजपूत ने बैकग्राउंड में किया था डांस, देखें वायरल वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत और ऐश्वर्या एक ही मंच पर हैं। सुशांत ने मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के डांस क्लास को ज्वॉइन किया था। श्यामक उनकी डांस की कला से बेहद प्रभावित हुए थे और ऐश्वर्या राय के साथ ऑस्ट्रेलिया में हुए एक समारोह में सुशांत को भी मौका दिया था।
वीडियो 2006 का है जब मेलबर्न में राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह हुआ। इसमें ऐश्वर्या ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एक डांस प्रस्तुति दी। वीडियो में 1.06 से लेकर 1.08 मिनट पर सुशांत को साफ तौर पर देखा जा सकता है।
बता दें कि सुशांत दिल्ली में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच उन्हें लगा कि किसी क्रिएटिव फील्ड से जुड़ना चाहिए। उन्होंने श्यामक डावर को ज्वॉइन कर लिया और यहीं से सुशांत की किस्मत भी बदल गई। उन्होंने डांस के लिए अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
सुशांत ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'धूम 2' के गाने में एक बैकग्राउंड डांसर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो टीवी पर आने वाले कई डांस रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं। एक बैकग्राउंड डांसर से शुरू हुआ सुशांत का सफर बड़े पर्दे पर मुख्य हीरो तक पहुंचा लेकिन किसे पता था वो इतनी जल्दी दुनिया छोड़ जाएंगे।
पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने किए कई खुलासे और नेपोटिज्म पर अभय देओल का हमला, पांच खबरें