हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में हुई पुलिस की तरफ से पूछताछ में शुरू से लेकर अंत तक की सारी कहानी बता दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि जब वह 6 जून को सुशांत का घर छोड़कर गई थीं तब उन्हें जाने के लिए खुद सुशांत ने ही बोला था। साथ ही रिया ने पुलिस को यह भी बताया है कि सुशांत का अवसाद पर लगाम लगाने के लिए इलाज तो चल रहा था लेकिन उन्होंने कुछ दिन पहले से ही दवाई लेना बंद कर दिया था।
पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने किए कई खुलासे और नेपोटिज्म पर अभय देओल का हमला, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले की छानबीन करते हुए पुलिस की तरफ से यशराज फिल्म्स से मांगी गई सुशांत के साथ कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी को यशराज ने पुलिस को सौंप दिया है। खबरों के अनुसार इस कॉन्ट्रैक्ट के जरिए पुष्टि हुई है कि यशराज ने सुशांत के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था। उन तीन फिल्मों में से सुशांत यशराज के साथ 'ब्योमकेश बक्शी' और 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम कर चुके थे। वहीं, तीसरी फिल्म 'पानी' को बजट की वजह से आगे नहीं बढ़ाया गया था।
यशराज फिल्म्स ने पुलिस को सौंपा सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट, तीन फिल्में साइन करने की हुई पुष्टि
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में आए दिन नए- नए मोड़ आ रहे हैं। उनकी आत्महत्या मामले को मर्डर से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस भी अपनी तरफ से पूरी कार्रवाई में लगी हुई है। मामले को लेकर नेपोटिज्म का एंगल भी सामने आ रहा है। वहीं अब हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर से इस मामले को लेकर कई फिल्मी हस्तियों और मीडिया हाउसेज पर हमला बोला है।
कंगना ने नेपोटिज्म पर फिर बोला हमला, कहा- 'मूवी माफिया ने कतरा- कतरा कर सुशांत सिंह राजपूत का दिमाग तोड़ा'
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बड़ा फैसला किया है। श्वेता ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल लॉक कर दी है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो को भी डिलीट कर दिया है। उनके फेसबुक अकाउंट पर अब किसी तरह की जानकारी दिखाई नहीं दे रही है। अचानक उनका इस तरह से ये कदम उठाना चर्चा का विषय बन गया है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने उठाया ये बड़ा कदम, हर तरफ हो रही है चर्चा
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद से बॉलीवुड में नेपोटिजम का मामला तेजी से गरमा रहा है। सुशांत की आत्महत्या को भी नेपोटिज्म से जोड़कर ही देखा जा रहा है। बॉलीवुड से भी कई सितारे अब खुलकर नेपोटिज्म पर अपनी राय दे रहे हैं और हर कोई नेपोटिज्म का शिकार होने की बात कर रहा है। इसी कड़ी में अब अभिनेता अभय देओल ने भी नेपोटिज्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' भी चढ़ी थी नेपोटिज्म की भेट, अभय देओल ने अवॉर्ड्स को बताया 'फैमिली फेयर'