बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बड़ा फैसला किया है। श्वेता ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल लॉक कर दी है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो को भी डिलीट कर दिया है। उनके फेसबुक अकाउंट पर अब किसी तरह की जानकारी दिखाई नहीं दे रही है। अचानक उनका इस तरह से ये कदम उठाना चर्चा का विषय बन गया है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने उठाया ये बड़ा कदम, हर तरफ हो रही है चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता सिंह कीर्ति अभी तक अपने परिवार से जुड़ी हुई जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए ही लोगों को दे रही थीं। उनकी हर पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे थे। गुरुवार तक श्वेता का फेसबुक अकाउंट सामान्य रहा लेकिन अचानक एक दिन बाद उन्होंने अपनी सभी पोस्ट और जानकारियों को हाइड (छिपा) कर दिया। अब उनके प्रोफाइल पर सिर्फ और सिर्फ उनका नाम ही दिखाई दे रहा है।
इससे पहले श्वेता ने सुशांत को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'मेरा बेबी, मेरा बाबू, मेरा बच्चा अब हमारे साथ शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है और यह ठीक है। मुझे पता है कि आप बहुत दर्द में थे और मुझे पता है कि आप एक योद्धा थे और बहादुरी से लड़ रहे थे। सॉरी मेरा सोना ... उन सभी के लिए माफ करना जिस दर्द से तुम्हें गुजरना पड़ा। अगर मैं कर सकती तो मैं उन सभी दर्द को तुमसे ले लेती और अपनी सारी खुशियां तुम्हें दे देती। तुम्हारी टिमटिमाती आंखों ने दुनिया को सिखाया कि कैसे सपने देखें, तुम्हारी मासूम मुस्कान ने तुम्हारे दिल की सच्ची पवित्रता को बताया।'
श्वेता ने आगे लिखा था, 'मेरा बेबी मैं तुमसे हमेशा बहुत सारा प्यार करती रहूंगी। तुम जहां भी रहो मेरे बच्चे हमेशा खुश रहो। और जानते हो कि तुमसे हर कोई प्यार करता था, करता है और हमेशा बिना शर्त के प्यार करता रहेगा।मेरे सभी प्रिय, मैं जानती हूं कि ये परीक्षा का समय है, लेकिन जब भी विकल्प हो तो घृणा से ऊपर प्रेम का चयन करें, क्रोध के ऊपर दया और करुणा का चयन करें और आक्रोश स्वार्थ के ऊपर निस्वार्थता का चयन करें और क्षमा करें, क्षमा करें अपने आप को, दूसरों को क्षमा करें और सभी को क्षमा करें। हर कोई अपनी लड़ाई लड़ रहा है। अपने आप पर दया करें और दूसरों और सभी के प्रति दयावान बनें। किसी भी कीमत पर दिल को हमेशा के लिए बंद न करने दें।'
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर खुदकुशी कर ली थी। सोमवार को मुंबई के विले पार्ले के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान उनके परिवार में पिता, बहन, और चाचा मौजूद थे, लेकिन विदेश में होने की वजह उनकी एक बहन श्वेता कीर्ति सिंह अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच सकी थीं।
आलिफ लैला से लेकर स्वाभिमान तक, 90 के दशक में दूरदर्शन के इन 10 धारावाहिकों ने रचा इतिहास