सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड केस में एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। सुशांत के कोटक महिंद्रा बैंक अकाउंट के पेपर्स सामने आ गए हैं। इसमें बताया गया है कि पांच बार पूजा और पंडित के नाम पर पैसे निकाले गए थे।
पूजा और पंडित के नाम पर सुशांत के अकाउंट से निकाले गए पैसे, परिवार ने जादू-टोने का लगाया है आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत के अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक पूजा के नाम पर उनके बैंक अकाउंट से लाखों रुपये निकाले गए थे।
- 14 जुलाई 2019: 45000 रुपये
- 22 जुलाई 2019: 55,000 और 36,000 रुपये
- 2 अगस्त 2019: 86,000 रुपये
- 8 अगस्त 2019: 11,000 रुपये
- 15 अगस्त 2019: 60,000 रुपये
बता दें,पंडित को पैसे देने से लेकर पूजा की सामाग्री खरीदने तक का जिक्र भी स्टेटमेंट में किया गया है। इसके बाद फिर सुशांत के मुंबई वाले घर में कोई पूजा नहीं हुई। सुशांत के परिवार का आरोप है कि रिया ने एक्टर पर जादू टोना करवाया। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या ये पैसे जादू टोने में इस्तेमाल किए गए, क्योंकि मिली जानकारी के मुताबिक सुशांत के घर तो कोई पूजा हुई ही नहीं।
अकाउंट से ये भी साफ है कि रिया के मेडिकल खर्चों से लेकर खाने तक का बिल सुशांत ही भरते थे। सुशांत के परिवार ने अब रिया चक्रवर्ती पर ढेरों इल्जाम लगाए हैं, जिसमें सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाना, उनके पैसे हड़पना शामिल है। वहीं सुशांत की बहन ने रिया चक्रवर्ती पर काला जादू करने का आरोप लगाया है। सुशांत की बहन का आरोप है कि रिया अक्सर एक तांत्रिक को लेकर सुशांत के फ्लैट पर आती थी।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून की दोपहर को उनके बांद्रा वाले फ्लैट पर फांसी पर लटका हुआ मिला था। मुंबई पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है। वहीं बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस दोनों इस केस की जांच कर रही है।