फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती के वीडियो मैसेज पर बोले सुशांत के परिवार के वकील, उन्होंने कभी वैसा सलवार सूट नहीं पहना होगा, मासूम बनने की हो रही कोशिश

Sun, 02 Aug 2020 09:44 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 02 Aug 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput family lawyer Said Rhea Chakraborty would not have ever worn that kind of suit
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में वीडियो मैसेज के जरिए अपनी बात रखी थी। रिया चक्रवर्ती ने छोटा सा वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था, 'मामला कोर्ट में है इसलिए मैं चुप हूं। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सच के सामने आने का भरोसा है। सत्यमेव जयते।' इस वीडियो में रिया रोते हुए भी दिखाई दीं साथ ही उन्होंने सफेद रंग का सलवार सूट पहन रखा था।

Sushant Singh Rajput family lawyer Said Rhea Chakraborty would not have ever worn that kind of suit
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अब इसी मामले में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा है, "मुझे नहीं लगता रिया ने जिंदगी में कभी वैसा सलवार सूट पहना होगा। यह सिर्फ खुद को आम महिला दिखाने का तरीका था।"

Sushant Singh Rajput family lawyer Said Rhea Chakraborty would not have ever worn that kind of suit
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विकास सिंह ने कहा, "उद्धव ठाकरे को कानून की जानकारी नहीं है। एक आपराधिक मामले में, यह अभियोजन पक्ष के लिए है कि वह सच्चाई को सामने लाए, ना कि शिकायतकर्ता के लिए। सच्चाई को बाहर लाने का काम बिहार पुलिस का है, ना कि उद्धव ठाकरे का क्योंकि बिहार पुलिस ने प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput family lawyer Said Rhea Chakraborty would not have ever worn that kind of suit
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस ने अब तक छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं। मुंबई पुलिस के साथ-साथ अब बिहार पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।बिहार पुलिस इस मामले में लोगों के बयान ले रही है और केस में लीड लेने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput family lawyer Said Rhea Chakraborty would not have ever worn that kind of suit
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में उनके पिता केके सिंह द्वारा बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि एफआईआर करने वाले सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह अगर सीबीआई जांच की मांग करते हैं तो ये मामला सीबीआई को दिया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed