{"_id":"5f262dce8ebc3e9f6a14f098","slug":"aftab-shivdasani-and-nin-dusanj-blessed-with-a-baby-girl-shares-beautiful-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता बने एक्टर आफताब शिवदासानी, पत्नी निन दुसांज ने शादी के छह साल बाद दिया बेटी को जन्म, साझा की ये खूबसूरत तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता बने एक्टर आफताब शिवदासानी, पत्नी निन दुसांज ने शादी के छह साल बाद दिया बेटी को जन्म, साझा की ये खूबसूरत तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 02 Aug 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पिता बने एक्टर आफताब शिवदासानी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी और निन दुसांज पेरेंट्स बन गए हैं। शादी के छह साल बाद निन दुसांज ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों का यह पहला बच्चा है। दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करके काफी खुश हैं। आफताब ने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनकी बेटी का पैर दिख रहा है साथ ही एक्टर और उनकी पत्नी ने अपने हाथ से दिल बनाया हुआ है।
पिता बने एक्टर आफताब शिवदासानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीर साझा करते हुए आफताब ने लिखा- थोड़ा सा स्वर्ग पृथ्वी पर भेज दिया गया है... भगवान के आशीर्वाद से निन दुसांज और मैं बेटी के माता-पिता बन गए हैं.. हमें गर्व है। तीन का हमारा परिवार। आफताब के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।
3 of 5
Aftab Shivdasani and Nin Dusanj Wedding
- फोटो : instagram
बता दें कि आफताब शिवदासानी और निन दुसांज ने साल 2014 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। लेकिन आफताब ने अपनी ही पत्नी से दूसरी बार साल 2017 में शादी रचाई। वह भी पूरे धूमधाम से और रॉयल अंदाज में। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aftab Shivdasani and Nin Dusanj Wedding
- फोटो : instagram
बता दें शादी से पहले दोनों ने एक- दूसरे को लगभग दो साल तक डेट किया था। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि निन दुसांज ब्रिटिश- इंडियन हैं। निन, कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांज की बहन हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आफताब शिवदासानी
- फोटो : instagram
साल 1999 में आफताब शिवदासानी ने महज 19 साल की उम्र में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी, जिसके बाद उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू और मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे कई अवॉर्ड मिले। हालांकि इसके बाद आफताब का करियर कुछ खास नहीं चला। उन्हें साइड रोल ही मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।