सुशांत मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने जबरदस्ती क्वारंटीन कर दिया। एसपी जांच टीम की अगुवाई कर रहे हैं। वहीं बिहार पुलिस ने जांच की जानकारी देते हुए बताया कि सुशांत सिंह जिन सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे, उनमें से कोई भी उनके नाम पर पंजीकृत नहीं था। उनके द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे सिम कार्ड सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर थे। अब पुलिस उस सिम का कॉल डिटेल खंगाल रही है। बिहार पुलिस सिद्धार्थ से भी पूछताछ करेगी। वह एक साल से सुशांत के साथ ही रह रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पिठानी से संपर्क करने की कोशिशें व्यर्थ गई हैं। वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। हम उन्हें नोटिस भेजेंगे। सिद्धार्थ ने मुंबई पुलिस को ई-मेल भेजकर आरोप लगाया था कि सुशांत का परिवार उन पर रिया के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बना रहा है।
बार-बार ठिकाने बदल रही हैं रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ करेगी बिहार पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत के फ्लैट पर घटना को किया फिर से क्रिएट
बिहार पुलिस की टीम सभी संबंधित जगहों पर जा रही है। वे सुशांत के फ्लैट पर भी गए और घटना के सीन को फिर से क्रिएट किया। अगले कुछ दिनों में और कुछ लोगों से पूछताछ की जाएगी। बिहार पुलिस अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने मुंबई पुलिस से फोरेंसिक लैबोरेटरी, पोस्टमार्टम और सीसीटीवी फुटेज समेत जांच से संबंधित सभी दस्तावेज देने का आग्रह किया है।
रिया लगातार बदल रही ठिकाने
सुशांत की मौत मामले में दर्ज रिपोर्ट की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती का कोई पता नहीं चल पा रहा है। बिहार पुलिस का उनसे अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। वह लगातार ठिकाने बदल रही हैं और सिर्फ वीडियो के जरिये अपनी बात कह रही हैं। बिहार पुलिस का कहना है कि अगर वह बेगुनाह हैं तो फिर उन्हें सामने आना चाहिए।
सिर्फ पब्लिसिटी के लिए पूछताछ कर रही मुंबई पुलिस : आरके सिंह
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा, सुशांत मामले की जांच सीबीआई से कराने की लोगों की मांग न्यायोचित है। लोगों के आग्रह को उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे तक पहुंचाया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा, मामले में मुंबई पुलिस कुछ नहीं कर रही है, बस पब्लिसिटी के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है। मुंबई पुलिस ने अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की है।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपनी शिकायत में रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पैसे का हेरफेर करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि क्योंकि मामला न्यायपालिका में विचाराधीन है इसलिए अपने वकीलों की सलाह पर वो खामोश हैं और सत्य की जीत होगी।
परिवार के साथ रिया चक्रवर्ती ने छोड़ा घर, बिहार के डीजीपी बोले- जमीन से खोदकर निकाल लेंगे