फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई ने पूछे ये 10 सवाल, जवाब देने में छूटे रिया चक्रवर्ती के पसीने

Sat, 29 Aug 2020 03:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 29 Aug 2020 03:16 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case cbi questions more than 10 hour to Rhea Chakraborty
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर सीबीआई का शिकंजा कस गया है। मामले में मुख्य आरोपी रिया को सीबीआई ने शुक्रवार को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया। सुबह करीब 11 बजे  रिया डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचीं और देर रात वहां से निकलीं। सीबीआई ने करीब साढ़े दस घंटे तक रिया से पूछताछ की। रिया वहां से निकलने के बाद सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचीं और वहां से पुलिसकर्मियों के साथ अपने घर को रवाना हुईं।

sushant singh rajput case cbi questions more than 10 hour to Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ani

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इसके मद्देनजर सीबीआई हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को आठवें दिन एसपी नूपुर प्रसाद और अनिल यादव ने रिया से कई तल्ख सवाल किए, जिसका जवाब देने में रिया के पसीने छूट गए।


sushant singh rajput case cbi questions more than 10 hour to Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty

वहीं, सीबीआई की दूसरी टीम ने उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से अलग से पूछताछ की। इससे पहले बृहस्पतिवार को सीबीआई ने 14 घंटे तक उनसे पूछताछ की थी। डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सुशांत के नौकर दीपेश सावंत, नीरज सिंह, केशव, सैमुअल मिरांडा और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case cbi questions more than 10 hour to Rhea Chakraborty
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई ने पूछे ये  दस सवाल 

  • सुशांत की मौत की जानकारी उन्हें कैसे मिली?
  • जब सुशांत की मौत की जानकारी मिली तो उस समय वह कहां थीं?
  • मौत की खबर मिलने के बाद क्या वह सुशांत के घर गई थीं? 
  • अगर नहीं तो, सुशांत के शव को कहां और कब देखा? 
  • वह सुशांत का घर छोड़कर क्यों गई थीं? 
  • क्या सुशांत के किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था? 
  • घर छोड़ने के बाद क्या सुशांत से बात की थी। अगर नहीं तो क्यों बात नहीं की? 
  • आपने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक क्यों कर दिया था? 
  • क्या सुशांत के परिवार से बात करने की कोशिश की थी?
  • यूरोप टूर में कितना खर्च हुआ और किसने किया। सुशांत के कितने बैंक खाते थे और उनका बैंक अकाउंट कौन देखता था। सुशांत के पास कितने डेबिट और क्रेडिट कार्ड थे?
विज्ञापन
sushant singh rajput case cbi questions more than 10 hour to Rhea Chakraborty
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : twitter/shwetasinghkirt, instagram/rhea_chakraborty

सुशांत की बहन ने साधा निशाना
श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती के हालिया इंटरव्यू पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट किया, 'आप इस बात से परेशान हैं कि आप 17 हजार रुपये की EMI का भुगतान कैसे करेंगी? कृपया मुझे बताएं कि आप भारत के सबसे महंगे वकील को कैसे भुगतान कर रही हैं?'

Sadak 2 Review: नापसंद करने के लिए भी देखना जरूरी होगी ‘सड़क 2’, आलिया भट्ट निकलीं सबसे कमजोर कड़ी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed