सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। इससे पहले रिया ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कई ऐसी बातें बोलीं जिससे अब उन्हीं पर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बात पकड़ ली और फिर उस पर रिया को घेर लिया।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पकड़ ली रिया चक्रवर्ती की ये चूक, अभिनेत्री को पड़ सकती है बहुत भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू की एक क्लिप साझा की है। इसमें रिया कहती हैं, 'खार में मेरी एक प्रॉपर्टी है, जिसे मैं सुशांत से मिलने से पहले खरीदने की कोशिश कर रही थी। इसकी कीमत 72 लाख रुपये है। इस पर मैंने 50 लाख का लोन लिया है। सारे पेपर मैंने ईडी को दे दिए हैं। इसका बैंक लोन अभी भी भरा जा रहा है। मुझे 50 लाख रुपये अभी देने हैं। 17 हजार रुपये की मेरी हर महीने की ईएमआई है। पता नहीं अब मैं इसे कैसे भरूंगी।'
अब श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती की इस बात पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'आप इस बात से परेशान हैं कि आप 17 हजार रुपये की EMI का भुगतान कैसे करेंगी? कृपया मुझे बताएं कि आप भारत के सबसे महंगे वकील को कैसे भुगतान कर रही हैं?'
You are worried about how you will be paying 17,000 in EMI, please tell me how are you paying the most expensive lawyer of India you have hired?? #RheaTheLiar pic.twitter.com/ulGTWjnW5I
कौन हैं रिया चक्रवर्ती के वकील
रिया चक्रवर्ती ने अपना केस लड़ने के लिए मशहूर वकील सतीश मानशिंदे को हायर किया है। मानशिंदे वही वकील हैं जिन्होंने सलमान खान और संजय दत्त का केस लड़ा था। सतीश देश के जाने- माने और महंगे वकीलों में से एक हैं। 2010 के रिकॉर्ड के अनुसार, वो एक दिन का करीब 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
फ्री में केस लड़ने की भी उड़ी अफवाह
हाल ही में ऐसे दावे किए जा रहे थे कि सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ये केस फ्री में लड़ रहे हैं। एएनआई से बातचीत में मानशिंदे ने कहा कि मैंने इस केस के लिए फ्री में अपनी सेवा देने की पेशकेश नहीं की। ये सच्चाई नहीं हैं। किसी केस के लिए फीस, मेरे और मेरे क्लाइंट के बीच का मुद्दा है।
मरणोपरान्त होने जा रहा सुशांत सिंह राजपूत का सपना पूरा, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से होंगे सम्मानित