फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाइलैंड वैकेशन पर सुशांत सिंह राजपूत ने खर्च किए थे 70 लाख, उस ट्रिप में साथ थीं सारा अली खान, स्टाफ ने किया खुलासा

Sat, 29 Aug 2020 12:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 29 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput went to Bangkok trip with sara ali khan staff sabir ahmed raveled
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एक नई हलचल पैदा कर दी है। इस इंटरव्यू में रिया ने कई ऐसी बातों का खुलासा किया है, जिससे कई और सवाल उठ खड़े हुए हैं। रिया ने बताया कि सुशांत अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड ट्रिप पर गए थे और उस दौरान उन्होंने करीब 70 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। इस खुलासे के बाद सुशांत के स्टाफ के एक सदस्य साबिर अहमद सामने आए और उन्होंने बताया कि इस ट्रिप पर सुशांत के साथ सारा अली खान भी थीं।

sushant singh rajput went to Bangkok trip with sara ali khan staff sabir ahmed raveled
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सुशांत के स्टाफ में काम करने वाले साबिर अहमद ने बताया कि ये ट्रिप बहुत महंगी थी। इसमें सुशांत के साथ सात और लोग भी थे, इनमें  सारा अली खान, सिद्धार्थ गुप्ता, कुशल जावेरी, अब्बास, सुशांत के बॉडीगार्ड मुस्ताक और खुद साबिर अहमद शामिल थे। 

sushant singh rajput went to Bangkok trip with sara ali khan staff sabir ahmed raveled
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

साबिर ने बताया कि साल 2018 के दिसंबर महीने में एक प्राइवेट जेट से सभी लोग बैंकॉक गए थे। ट्रिप के पहले दिन ही सब लोग बीच (Beach) पर गए थे। बाद में हम बैंकॉक घूमने चले गए थे जबकि सारा और सुशांत होटल में ही थे। लेकिन सुनामी की वजह से ट्रिप को बीच में ही कैंसिल करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput went to Bangkok trip with sara ali khan staff sabir ahmed raveled
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

क्या कहा था रिया ने
रिया ने कहा था, 'एक या दो साल पहले सुशांत अपने छह दोस्तों के साथ थाईलैंड ट्रिप पर गया था। उसने 70 लाख रुपये खर्च किए थे और एक प्राइवेट जेट लेकर गया था। ये सुशांत की लाइफस्टाइल च्वॉइसेस थीं।'

विज्ञापन
sushant singh rajput went to Bangkok trip with sara ali khan staff sabir ahmed raveled
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

गौरतलब है कि सारा अली खान ने अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। उन दिनों दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं लेकिन सारा या सुशांत में से कभी किसी ने इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई। सुशांत के निधन पर सारा ने उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया था। 

रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में साधा अंकिता लोखंडे पर निशाना, अभिनेत्री ने भी दिया करारा जवाब

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed