सुशांत सिंह राजपूत केस की अब मुंबई पुलिस के साथ ही साथ बिहार पुलिस भी जांच कर रही है। बिहार पुलिस के मुंबई पहुंचने के साथ ही इस केस में कई अलग- अलग एंगल और खुलासे सामने आने लगे हैं। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। इस बीच इस केस से एक और बड़ा पर्दा उठा है। जिससे एक बार फिर मुंबई पुलिस की जांच शक के घेरे में आ गई है।
सुशांत केस: CCTV कंपनी के मालिक का बड़ा खुलासा, '13-14 जून को खराब नहीं थे सीसीटीवी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल मुंबई पुलिस की ओर से शुरुआत में ही ये कह दिया गया था कि सुशांत की कथित आत्महत्या के दिन वहां के सीसीटीवी खराब थे। लेकिन अब सीसीटीवी कंपनी के मालिक का कहना है कि सीसीटीवी खराब नहीं थे और इस मामले में मुंबई पुलिस कुछ छिपा रही है।
सीसीटीवी कंपनी के मालिक के मुताबिक 13 जून और 14 जून को सीसीटीवी खराब नहीं था और वो सही काम कर रहा था। सीसीटीवी कंपनी के मालिक ने बताया कि सुशांत के घर के आसपास उनकी कंपनी के 13 कैमरे लगे हुए हैं जो उस दिन भी काम कर रहे थे। मालिक ने बताया है कि उन कैमरों की सभी फुटेज मुंबई पुलिस के पास मौजूद हैं। याद दिला दें कि 14 जून को ही सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि क्या उस सीसीटीवी फुटेज की क्लिप भी मुंबई पुलिस के पास है या फिर उसे भी दिशा सालियान की फाइल की तरह ही डिलीट कर दिया गया है।
वैसे सुशांत के केस में कई और ऐसी बातें भी हैं जो अभी तक एक राज बनी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत के शव को फंदे से नीचे उतारने को लेकर भी अलग- अलग बातें अभी तक सामने आई हैं। नीरज (हेल्पर) का कहना है कि सुशांत का शव सिद्धार्थ ने उतारा है। तो वहीं एंबुलेंस के ड्राइवर अक्षय का कहना है कि शव को उन्होंने उतारा है। इसके अलावा एंबुलेंस के मालिक लक्ष्मण का कहना है कि शव को पुलिस ने उतारा है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के केस शुरुआत से मुंबई पुलिस जांच कर रही है और तब इस मामले को भाई भतीजावाद यानी नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था। 40 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी मुंबई पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। वहीं सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बाद बिहार पुलिस इस मामले में तेजी दिखा रही है।
पढ़ें: भाजपा नेता नारायण राणे का दावा, 'सुशांत सिंह राजपूत की हुई है हत्या, मुंबई पुलिस कर रही किसी को बचाने की कोशिश'