हाल ही में सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत केस में क्लोजर रिपोर्ट जारी की है। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दोषी नहीं पाया है। शुरुआत से लेकर अब तक इस केस में रिया चक्रवर्ती के साथ क्या-क्या हुआ, जानिए?
Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या? जब रिया चक्रवर्ती पर लगे तरह-तरह के इल्जाम
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई के क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इस केस में रिया ने कई तरह की मुश्किलों का सामना किया। जानिए, सुशांत की मौत के बाद से लेकर अब तक रिया चक्रवर्ती के साथ क्या-क्या हुआ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा
साल 2020 कोरोना लॉकडाउन का समय था। 14 जून को अचानक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर मिली। वह अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। पहले इसे आत्महत्या बताया गया। इस घटना से पहले तक रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके घर पर रही थीं, वह उनकी गर्लफ्रेंड थीं। 25 जुलाई 2020 को सुशांत के परिवार ने आत्महत्या के लिए उकसाने, अभिनेता को बंधक बनाने, चोरी और धाेखाधड़ी जैसे आरोप लगाए और मामला दर्ज कराया। पटना, बिहार में मामला दर्ज हुआ। मीडिया ने भी इस केस में रुचि दिखाई। इस केस में रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल रहा।
इस मामले में ईडी ने भी दखल दिया, मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच हुई। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से पूछताछ हुई। 19 अगस्त 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मौत की जांच को मुंबई पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दिया। इस केस में रिया के ऊपर ड्रग्स के सेवन के आरोप भी लगे। यह भी आरोप लगे कि रिया, सुशांत को भी ड्रग्स दिया करती थीं।
8 सितंबर 2020 को एक प्रतिबंधित ड्र्रग्स सुशांत को देने के आरोप में एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार किया। इसके बार रिया को लेकर मीडिया में तरह-तरह की कवरेज हुई। विवाद बहुत अधिक बढ़ गया। रिया को न्यायिक हिरासत में रखने के एक महीने बाद यानी 7 अक्टूबर 2020 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेत्री को जमानत दी।
सुंशात सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती इस तरह फंसी कि उनका बॉलीवुड करियर दांव पर लग गया। उनको काले जादू करने वाली महिला कहा गया, हत्यारा कहा गया। कई तरह की बातें रिया को लेकर सोशल मीडिया पर भी की गई। इस मुश्किल समय में रिया का परिवार उसके साथ खड़ा रहा। एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने खुद को निर्दोष भी बताया था।
एक ही फिल्म हुई रिलीज
सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद से लेकर अब तक रिया चक्रवर्ती की बस एक ही फिल्म रिलीज हुई है। इसका नाम ‘चेहरे’ था। इन दिनों वह एमटीवी के रियालिटी शो ‘रोडीज’ में बतौर जज या गैंग लीडर नजर आ रही हैं। 22 मार्च 2025 को सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत की मौत की असल वजह सुसाइड ही बताई गई है। साथ ही रिया को भी सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोप से मुक्त कर दिया है।

कमेंट
कमेंट X