{"_id":"5f1125018ebc3e6373140fba","slug":"sushant-singh-rajput-case-maharashtra-home-minister-anil-deshmukh-says-no-cbi-inquiry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत केस: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच की मांग ठुकराई, अंतिम रिपोर्ट पर दी ये जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत केस: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच की मांग ठुकराई, अंतिम रिपोर्ट पर दी ये जानकारी
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनिल देशमुख, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर फैंस कैंपेन चला रहे हैं। सिनेमा और राजनीति की कई हस्तियों ने भी सुशांत के आत्महत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। ताजा जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल देशमुख ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करने में सक्षम है। सीबीआई जांच की किसी भी मांग को माना नहीं गया है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
देशमुख कहते हैं, 'मेरे पास भी कैंपेन के कई ट्वीट्स आए लेकिन मुझे लगता है कि सीबीआई जांच की आवश्यकता नहीं है। मुंबई पुलिस इस केस को सुलझा लेगी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जांच पूरी होते ही इसकी अंतिम रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी साझा कर दी जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : ट्विटर
याद दिला दें कि इससे पहले बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव, अभिनेता शेखर सुमन, रूपा गांगुली और बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी सहित कई बड़े नामों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। सोशल मीडिया पर भी सुशांत के फैंस सीबीआई जांच के लिए सरकार से गुजारिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
वहीं गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए मदद मांगी। रिया चक्रवर्ती ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। सादर। रिया चक्रवर्ती।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।