फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से एक शख्स को किया गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2020 12:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 17 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case ncb arrested drug peddler jai madhok from mumbai
सुशांत सिंह राजपूत और जय मधोक - फोटो : PTI, फेसबुक

सुशांत सिंह राजपूत मामले में एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं। इस केस में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद से नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी नजर बनाए हुए है। बीते कुछ दिनों में एनसीबी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में गुरुवार को भी एनसीबी ने छापेमारी कर एक ड्रग पैडलर को मुंबई से धर दबोचा। 

sushant singh rajput case ncb arrested drug peddler jai madhok from mumbai
जय मधोक - फोटो : फेसबुक

एनसीबी के अधिकारियों ने मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहने वाले जय मधोक नाम के ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर ड्रग्स का इस्तेमाल करने और इसकी सप्लाई करने का आरोप है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि मधोक कोकीन के साथ ही हैश का वितरक भी है।

sushant singh rajput case ncb arrested drug peddler jai madhok from mumbai
रिया, शौविक और सुशांत - फोटो : फाइल

एनसीबी के मुताबिक गिरफ्तार हुई कई ड्रग पैडलर्स ने पूछताछ के दौरान जय मधोक का नाम लिया था। एनसीबी इस केस में रिया चक्रवर्ती उनके भाई शोविक और 22 अन्य लोगों को एजेंसी ने गिरफ्तार कर चुकी हैं। हालांकि इस मामले में रिया को जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case ncb arrested drug peddler jai madhok from mumbai
क्षितिज रवि प्रसाद - फोटो : @Kshitij_prasad

इससे पहले बुधवार को धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता रहे क्षितिज रवि प्रसाद जमनात अर्जी दी को एनसीबी की अदालत ने रद्द कर दिया। उन्हें ड्रग्स का लेन-देन करने के आरोप में बीते 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने अर्जी खारिज करते हुए कहा है कि क्षितिज रवि प्रसाद ने एनसीबी के अधिकारियों पर जो भी आरोप लगाए हैं, वह झूठे और बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
sushant singh rajput case ncb arrested drug peddler jai madhok from mumbai
एसनीबी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

क्षितिज रवि प्रसाद ने अपनी याचिका दाखिल करते हुए अदालत को बताया कि उन्हें एनसीबी ने प्रताड़ित किया और जबरदस्ती रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और डीनो मोरिया को फंसाने के लिए मजबूर किया है। क्षितिज प्रसाद ने अपनी याचिका में लिखा था,' मुझे यह नाम लेने के लिए प्रताड़ित किया गया था। मैं इन लोगों को नहीं जानता हूं और लगाए गए आरोपों के बारे में भी पता नहीं है।' 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed