फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस पर एनसीबी की छापेमारी, हुक्का, दवाइयां और नशे से जुड़ी अन्य चीजें बरामद

Tue, 15 Sep 2020 11:03 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 15 Sep 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case ncb raided Pavana farmhouse recovers medicines hookah and other things
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच तेजी पर है। ऐसे में इस केस में हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। इस  बीच अब एनसीबी ने सुशांत के पावना लेक फार्महाउस पर छापेमारी की है। जांच टीम को ड्रग्स कनेक्शन से जुड़े कई सबूत यहां से बरामद हुए हैं। 

Sushant Singh Rajput case ncb raided Pavana farmhouse recovers medicines hookah and other things
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत अपने फार्महाउस के लिए हर महीने ढाई लाख रुपये का भुगतान करते थे। जांच टीम को यहां से छापे के दौरान हुक्का पीने वाला पॉट मिला है, जिसे बड और गांजा पीने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही यहां से कई दवाइयां, ऐश ट्रे सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।

Sushant Singh Rajput case ncb raided Pavana farmhouse recovers medicines hookah and other things
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत अक्सर यहां पार्टीज करते थे जिसमें रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी और सैमुअल मिरांडा सहित अन्य लोग शामिल होते थे। इसके अलावा पावना डैम पर बने टापू पर भी पार्टी होती थी। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां सारा अली खान चार से पांच बार आई थीं। इसके अलावा एक अन्य अभिनेत्री भी आई थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case ncb raided Pavana farmhouse recovers medicines hookah and other things
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान बालकनी में दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो सुशांत के पावना डैम फार्महाउस का है। ड्रोन की मदद से ये वीडियो शूट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के एक स्टाफ ने यह वीडियो बनाया है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case ncb raided Pavana farmhouse recovers medicines hookah and other things
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो दिसंबर 2018 से मार्च 2019 के बीच का बताया जा रहा है। सुशांत और सारा, बालकनी में स्मोकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के हाथ में सिगरेट है। सारा बात करते हुए बालकनी के किनारे बैठ जाती हैं जबकि वहां सुशांत सिंह राजपूत खड़े रहते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सारा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान सहित 25 लोगों के नामों का खुलासा किया है। जिसके बाद अब एनसीबी सारा अली खान और अन्य को समन भेजेगी। माना जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed