फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी आदित्यनाथ के इस फैसले का कंगना रणौत ने किया समर्थन, अपने पूर्वजों का संबंध शिवाजी महाराज से बताया

Tue, 15 Sep 2020 10:28 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 15 Sep 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut tweet agra museum name change Chhatrapati Shivaji Maharaj
योगी आदित्यनाथ, कंगना रणौत - फोटो : twitter@myogiadityanath @KanganaTeam

कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार की तनातनी बरकरार है। कंगना सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। इस बीच उन्होंने अपने पूर्वजों का संबंध छत्रपति शिवाजी महाराज से बताया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया कि आगरा के मुगल संग्रहालय का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होगा। कंगना ने मुख्यमंत्री के इस ट्वीट का समर्थन करते हुए अपनी बात कही।

kangana ranaut tweet agra museum name change Chhatrapati Shivaji Maharaj
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि 'आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा। आपके नए उत्तर प्रदेश में गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों का कोई स्थान नहीं है। हम सबके नायक शिवाजी महाराज हैं। जय हिन्द, जय भारत।' योगी आदित्यनाथ के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए कंगना ने दावा किया कि उनके पूर्वजों का संबंध शिवाजी महाराज से है।

kangana ranaut tweet agra museum name change Chhatrapati Shivaji Maharaj
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई

कंगना लिखती हैं, 'जिस तरह से महान नेता बाला साहेब ठाकरे के पूर्वज बिहार से आते हैं। उसी तरह कई थ्योरीज में महान शिवाजी महाराज का संबंध जयपुर के राजघराना से भी बताया गया है। मैं हिमाचल में पैदा हुई हूं लेकिन लेकिन मेरे पूर्वजों 'रणौत' का संबंध उदयपुर से है। हमारी कुल देवी मां अंबिका हैं।' कंगना का ये ट्वीट महाराष्ट्र सरकार से विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut tweet agra museum name change Chhatrapati Shivaji Maharaj
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई

वहीं कंगना ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 'एक महिला की करुणा और सौम्यता को अक्सर उसकी कमजोरी के रूप में लिया जाता है। कभी किसी को उस छोर तक ना ले जाएं कि उसके पास खोने के लिए कुछ ना बचे। आप उन्हें केवल स्वतंत्रता देते हैं लेकिन ये लोग ना केवल खतरनाक बल्कि घातक भी बन जाते हैं।'
 

विज्ञापन
kangana ranaut tweet agra museum name change Chhatrapati Shivaji Maharaj
कंगना रणौत - फोटो : ANI

गौरतलब है कि मुंबई में पांच दिन बिताने के बाद कंगना रणौत सोमवार शाम मनाली अपने घर पहुंच गई हैं। कंगना सोमवार सुबह मुंबई से हवाई मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचीं और यहां से वह सड़क मार्ग से होते हुए अपने घर पहुंचीं। कोविड 19 को देखते हुए अभिनेत्री अभी क्वांरटीन रहेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed