फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती के वकील की मांग, जांच के नतीजों के साथ सामने आए सीबीआई

Mon, 28 Dec 2020 10:44 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 28 Dec 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty lawyer says should come out with its findings in case
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty - फोटो : file photo

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर देश की तीन केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई हैं। सीबीआई सुशांत की मौत को लेकर जांच कर रही हैं तो एनसीबी ड्रग मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही है, हालांकि तीनों एजेंसियां अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। अब मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे सीबीआई की जांच पर सवाल उठाने लगे हैं।

sushant singh rajput case rhea chakraborty lawyer says should come out with its findings in case
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने एक बयान जारी कर कहा है कि सीबीआई को अपनी जांच लोगों के साथ साझा करनी चाहिए। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के बयान का स्वागत करता हूं, जिसमें उन्होंने सीबीआई को सुशांत सिंह मामले की जांच को लोगों के साथ साझा करने की बात कही है। महाराष्ट्र सरकार के बयान में आगे कहा कि जब मुंबई पुलिस ने जांच में दो महीने लगाए थे, तब बड़ी हाय-तौबा मची थी और अभी तक जांच का कोई नतीजा सामने नहीं आ पाया है।

sushant singh rajput case rhea chakraborty lawyer says should come out with its findings in case
सतीश मानेशिंदे और रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI and Instagram: @rhea_chakraborty

बयान में सतीश मानेशिंदे ने कहा कि पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर झूठे आरोप लगे और जुलाई 2020 में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ईडी, एनसीबी, सीबीआई और पटना पुलिस ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ जांच की। एनसीबी ने झूठे मामले में उन्हें गिरफ्तार किया। एक महीने हिरासत में रहने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा गया। इसके अलावा रिया ने सुशांत की बहनों पर भी बिना मेडिकल जांच के उन्हें गैर कानूनी दवाइयां देने का आरोप लगाया। रिया का आरोप है कि दवाइयों का गलत असर भी उनकी मौत का कारण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty lawyer says should come out with its findings in case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : isntagram/gattukapoor

मानेशिंदे ने अपने बयान में कहा कि अब सुशांत की मौत को छह महीने हो चुके हैं, मैंने हमेशा यही कहा है कि जांच कोई भी करे लेकिन सच वही रहेगा। अब सीबीआई को चार महीने बाद अपनी जांच के साथ सामने आना चाहिए। सतीश मानेशिंदे ने अपने बयान में आगे कहा कि सत्यमेव जयते।

विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty lawyer says should come out with its findings in case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

बता दें कि सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए एम्स के फॉरेंसिक पैनल का गठन किया था। पैनल को इस मामले में सुशांत की हत्या की संभावना को खारिज कहा था कि ये पूरी तरह आत्महत्या का मामला लग रहा है। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed