सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जब से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है तब से इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सुसाइड केस की जांच के लिए पटना पुलिस मुंबई में डेरा जमाए हुए है। इस वक्त सबकी निगाहें रिया पर ही टिकी हुई हैं। इस बीच खबर है कि रिया और उनके परिवार ने अपनी बिल्डिंग छोड़कर कहीं चले गए हैं।
परिवार के साथ रिया चक्रवर्ती ने छोड़ा घर, बिहार के डीजीपी बोले- जमीन से खोदकर निकाल लेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार रातों-रात कहीं चला गया है। रिया की बिल्डिंग के मैनेजर ने कहा है कि अभिनेत्री के माता-पिता और भाई ने फ्लैट खाली कर दिया है और सभी बड़े-बड़े सूटकेस को लेकर कहीं चले गए हैं।
बिहार पुलिस के डीजी गुप्तेश्वर पांडे ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि रिया चक्रवर्ती को जांच में सहयोग देना चाहिए और सामने आने का साहस रखना चाहिए। बिहार पुलिस की डीजीपी ने कहा कि रिया ने सीबीआई की जांच की मांग की थी, हमें नहीं पता कि वो क्यों मुंबई और बिहार पुलिस को जांच करने देना चाहती हैं।
पांडे ने कहा कि अगर रिया चक्रवर्ती निर्दोष हैं तो उन्हें सामने आकर कहना चाहिए कि किसी भी इस मामले की जांच किसी भी एजेंसी से कराएं। उन्होंने कहा कि रिया क्यों लुक्का-छुप्पी का खेल खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि रिया प्राथमिकी में आरोपी हैं और इसीलिए पटना पुलिस उनकी तलाश कर रही है, जिस दिन हम उनके खिलाफ सबूत जुटा लेंगे उस दिन रिया को जमीन से खोदकर भी निकाल लेंगे चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में छुपी हुई हों।
बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने वीडियो के माध्यम से कहा था, 'मुझे भगवान और न्यायतंत्र पर पूरा भरोसा है। मुझे इंसाफ जरूर मिलेगा। मेरे बारे में कई बड़ी बातें कही गईं। मुझे इस बारे में अभी कोई टिप्पणी करने से मेरे वकील ने मना किया है।'
शाहरुख खान की पहली कमाई थी कुल 50 रुपये, किंग खान के बारे में जानें ये खास बातें