{"_id":"5f47bedb8ebc3e3cde30507d","slug":"sushant-singh-rajput-case-rhea-chakraborty-on-mahesh-bhatt-chat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर छोड़ने के बाद रिया चक्रवर्ती ने क्यों किए थे महेश भट्ट को मैसेज? अभिनेत्री ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घर छोड़ने के बाद रिया चक्रवर्ती ने क्यों किए थे महेश भट्ट को मैसेज? अभिनेत्री ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस में अभी तक रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। वहीं केस में ड्रग्स का एंगल भी सामने आया है। सुशांत के पिता ने कहा कि रिया ने उनके बेटे को मारा है। लगातार लग रहे आरोपों के बाद पहली बार अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है और कई सवालों के जवाब दिए हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty
पिछले दिनों महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती का व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ था। रिया ने आठ जून 2020 को सुशांत का घर छोड़ दिया था। सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद रिया ने महेश भट्ट से बातचीत की थी। रिया ने लिखा था- 'आयशा आगे बढ़ गई है सर। भारी दिल और राहत की भावना के साथ।' एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने महेश भट्ट के साथ हुई बातचीत के बारे में कहा कि वो उनकी बेटी की उम्र की हैं लेकिन उन्हें गर्लफ्रेंड की तरह बताया जा रहा है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty
रिया आगे कहती हैं कि 'महेश भट्ट मेरे लिए पिता की तरह हैं। मैं उस वक्त बहुत टूट गई थी जब उसने मुझसे घर जाने के लिए कह दिया था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। भट्ट साहब मुझे बच्ची बुलाते हैं और मैं उन्हें सर कहती हूं। उस दिन मैंने उनसे कहा कि सर मेरे में अब दम नहीं रहा। मुझे उसने घर से निकाल दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
रिया आगे कहती हैं कि 'भट्ट साहब ने मुझे समझाया कि अपने पिता के बारे में सोचो। उनके लिए स्ट्रॉन्ग रहो। तुम नहीं टूट सकती। इसी बातचीत को गलत तरीके से पेश किया गया। पहले तो मुझे उनकी गर्लफ्रेंड बना दिया। उनकी बेटी मेरी उम्र की है? क्या किसी से सलाह लेना क्राइम है? क्या कोई मुझे ये नहीं कह सकता कि मैं मजबूत बनी रहूं?'
विज्ञापन
5 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : एएनआई
रिया बताती हैं कि 'भट्ट साहब से मेरी बात होती रहती थी। यही नहीं भट्ट साहब भी सुशांत को अच्छी तरह जानते थे। 2018 में वो सुशांत से मिले थे। उनकी कोई फिल्म के लिए बात हुई होगी। उन्होंने (सुशांत) एक ट्वीट भी किया था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।