फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई कर सकती है पॉलीग्राफ टेस्ट, रिया ने मना किया तो जांच टीम उठाएगी ये कदम

Sat, 29 Aug 2020 04:14 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 29 Aug 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News Polygraph Test Rhea Chakraborty
गेस्ट हाउस में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की पूछताछ - फोटो : एएनआई

सुशांत सिंह राजपूत केस में शुक्रवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। जांच एजेंसी रिया से शनिवार को भी पूछताछ कर रही है। सीबीआई रिया के अलावा सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह, हाउस स्टाफ केशव बचनेर, अकाउंटेंट रजत मेवाती और दीपेश सावंत से भी पूछताछ कर रही है। इस बीच खबर आ रही है कि सीबीआई रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह, सैमुअल मिरांडा सहित सभी मुख्य आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कर सकती है।

Sushant Singh Rajput Death Case News Polygraph Test Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea @ItsSsr

सीबीआई कब करती है पॉलीग्राफ टेस्ट?
सीबीआई ज्यादातर हाई प्रोफाइल केस में पॉलीग्राफ टेस्ट करती है। जिसका पॉलीग्राफ टेस्ट होना है उसकी सहमति ली जाती है। साथ ही टेस्ट का एक्सेस वकील को दिया जाता है। इसके लिए ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी पड़ती है।

Sushant Singh Rajput Death Case News Polygraph Test Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

रिया ने मना किया तो क्या होगा?
अब अगर रिया चक्रवर्ती ने पॉलीग्राफ टेस्ट से मना कर दिया तो सीबीआई इसे फाइनल रिपोर्ट में लिखेगी। टेस्ट के बाद जो जानकारी मिलेगी उनको सबूत के तौर पर नहीं लिया जा सकता लेकिन सीबीआई उन्हें फाइनल रिपोर्ट में जोड़ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News Polygraph Test Rhea Chakraborty
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

मुख्य गवाहों के बयान नहीं हो रहे मैच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक मुख्य गवाहों के बयान आपस में मैच नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सीबीआई लाई डिटेक्टर टेस्ट कर सकती है। सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा, नीरज को कई बार बुलाकर सवाल पूछे जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News Polygraph Test Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI

नारकोटिक्स ब्यूरो दे सकती है रिया को समन
उधर, ड्रग्स मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी आज रिया को पूछताछ के लिए समन दे सकती है। दूसरी तरफ टैलेंट मैनेजर जया साहा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए बयान में कहा है कि उन्होंने कभी किसी को सीबीडी ऑयल जैसा कुछ सप्लाई नहीं किया है। जया के अनुसार सुशांत ने उनसे संपर्क करके बताया था कि वे अवसाद से जूझ रहे हैं। इसी कारण उन्होंने सीबीडी ऑयल को चाय या कॉफी के साथ लेने का सुझाव दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed