{"_id":"5f23f00d8ebc3e9f6140f1de","slug":"sushant-singh-rajput-case-rhea-chakraborty-slams-actor-relatives-influencing-probe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सुशांत सिंह राजपूत केस में बनाया जा रहा दबाव?, रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता के एडीजी बहनोई पर लगाया आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सुशांत सिंह राजपूत केस में बनाया जा रहा दबाव?, रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता के एडीजी बहनोई पर लगाया आरोप
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 31 Jul 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले में नए नए मोड़ आते जा रहे हैं। रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की। इसी कड़ी में रिया ने सुशांत के रिश्तदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत के रिश्तेदार जांच प्रभावित कर रहे हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार एडीजी हरियाणा ओपी सिंह केस प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा रिया ने ये भी कहा कि सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पर उनके खिलाफ बोलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। रिया ने बताया कि सिद्धार्थ ने इस बारे में मुंबई पुलिस को भी जानकारी दी थी।
3 of 5
सिद्धार्थ पिठानी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस को ईमेल में सिद्धार्थ पिठानी ने कहा था कि '22 जुलाई को मेरे पास सुशांत के परिवार से ओपी सिंह और मीतू सिंह का कॉल आया। उन्होंने मुझसे रिया चक्रवर्ती के सुशांत के साथ रहते हुए खर्चों के बारे में पूछा था। 27 जुलाई को फिर से ओपी सिंह का फोन आया। उन्होंने मुझसे रिया के खिलाफ बिहार पुलिस को बयान देने के लिए कहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पहले प्ले में सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत के जीजा ओपी सिंह हरियाणा कैडर के आईपीएस हैं। सुशांत बचपन से ही अपनी बहन और जीजा के पास पंचकूला आते जाते रहते थे। उनके अभिनेता बनने की शुरुआत पंचकूला से ही हुई थी। वे यहां थियेटर किया करते थे। थियेटर करने के दौरान ही बालाजी में कास्टिंग करने वाले एक शख्स ने उन्हें देखा था। इसके बाद सुशांत बालाजी के सीरियल में सेलेक्ट हुए।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
एडीजीपी ओपी सिंह की वजह से सुशांत की मुलाकात हरियाणा के कई आईपीएस और आईएएस अफसरों से हुई थी। सुशांत का अपने जीजा ओपी सिंह के पास लगातार आना जाना होता था और वे सभी से मिलते जुलते रहते थे। महेंद्र सिंह धोनी पर फिल्म बनाने के बाद ओपी सिंह ने सुशांत की मुलाकात मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी कराई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।