दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या का मामला लगातार उलझता ही जा रहा है। इस घटना को हुए दो महीने का समय बीत चुका है लेकिन अब तक मामले की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सुशांत सिंह राजपूत का परिवार लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है। लेकिन अब शिवसेना सांसद संजय राउत ने दिवंगत अभिनेता के परिवार को शांत रहने की नसीहत दी है।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में फिर बोले संजय राउत, परिवार को दी शांत रहने की सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में अब राजनीतिक रंग ले लिया है। तमाम राजनीतिक पार्टियां भी अब इस मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप कर रही है। जहां बिहार सरकार सुशांत के परिवार के साथ खड़ी नजर आ रही है। तो वहीं महाराष्ट्र सरकार अभिनेता के परिवार के खिलाफ नजर आ रही है। जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार के कुछ मंत्री सुशांत के परिवार पर भी कई तरह के लांछन लगा रहे हैं।
इस मामले में सबसे ज्यादा मुखर शिवसेना के सांसद संजय राउत नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में संजय राउत ने एक और बयान दिया है। राउत ने कहा, 'मामले में मुंबई पुलिस की जांच पूरी होने तक सभी को चुप रहना चाहिए। सभी राजनीतिक दलों, हमारे सभी विपक्षियों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को भी। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है, मुंबई पुलिस की जांच खत्म होने वाली है।'
आगे संजय राउत ने कहा, 'तकनीकी रूप से जांच अब सीबीआई के पास चली गई है और यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में है।' इससे पहले, शिवसेना नेता ने आरोप लगाया था कि दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने दो बार शादी की थी और इससे उनके बेटे के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई थी। इसके बाद, सुशांत के भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह के वकील ने राउत को परिवार से अपने 'असत्य' बयानों पर माफी मांगने के लिए भी कहा था।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी। इसके बाद परिवार ने पटना अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद से ही मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। अब मामले की जांच सीबीआई को दिए जाने की मांग की जारही है। इस समय जांच के लिए मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। जल्द ही इसके लिए फैसला सामने आ जाएगा। इसके अलावा मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा भी की जा रही है।
पढ़ें: कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी के तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी, बेटे को लेकर सामने आया ये फैसला