सुशांत सिंह राजपूत के निधन से कुछ दिन पहले उनकी मैनेजर दिशा सालियान ने खुदकुशी कर ली थी। पहले सुशांत और दिशा की मौत को अलग- अलग रखकर देखा जा रहा था। लेकिन बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार ये खबरें चल रही हैं कि सुशांत और दिशा की मौत में कोई न कोई कनेक्शन जरूर है। इसी वजह अब लोग सुशांत के साथ-साथ दिशा को भी न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इन सब बातों से दिशा के परिवार वाले खुश नहीं और उन्होंने इस बात को लेकर पुलिस से शिकायत की है।
दिशा सालियान के पिता पहुंचे थाने, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि पुनीत वशिष्ठ, संदीप मलान और नमन शर्मा नाम के तीन लोगों ने दिशा सालियान की मौत को लेकर कई तरह की अफवाएं फैलाई हैं।
दिशा के पिता ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दिशा के बारे में फैल रही निगेटिव बातों से उनका परिवार आहत है। दिशा का परिवार हमेशा से अपनी बेटी की मौत की वजह खुदकुशी बताता आया है। लेकिन कई लोग इस खुदकुशी पर शक जता रहे हैं।
मुंबई पुलिस ने आरोपों का बताया बेबुनियाद
दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस के दावों पर लगातार उठ रहे सवालों पर मुंबई पुलिस जवाब दे चुकी है। मुंबई पुलिस ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। पुलिस की तरफ से कहा गया कि मलाड के उत्तरी उपनगर स्थित एक ऊंची इमारत से दिशा के कथित तौर पर छलांग लगाने के बाद जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब दिशा के परिवार के सदस्य वहां मौजूद थे।
मुंबई पुलिस ने कहा कि दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान का शव आठ जून को किस अवस्था में बरामद हुआ, इस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी) दिलीप सावंत ने कहा था कि लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं। हमने मौके की और शव की तस्वीरें ली थी। यह निर्वस्त्र नहीं था।
कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी के तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी, बेटे को लेकर सामने आया ये फैसला