{"_id":"5f35789d8ebc3e3cc77e4237","slug":"ranvir-shorey-konkona-sen-sharma-officially-gets-divorced","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी के तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी, बेटे को लेकर सामने आया ये फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी के तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी, बेटे को लेकर सामने आया ये फैसला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर शौरी, कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्मों के कुछ कलाकारों की शादियां चर्चा में हैं तो दूसरी तरफ कुछ के अलग होने की खबरें भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। पिछले कुछ महीनों से अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच तकरार भी खबरें सुर्खियों में हैं। इधर चुपचाप एक और तलाक हो भी चुका है। वह है अभिनेता रणवीर शौरी का उनकी पत्नी अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा के साथ।
2 of 5
रणवीर शौरी, कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : file photo
गुरुवार को इनके केस की आखिरी सुनवाई अदालत में हुई और अब रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा कानूनी रूप से पति-पत्नी नहीं रहे हैं। रणवीर और कोंकणा ने वर्ष 2010 में शादी की थी। अपनी शादी के कुछ ही समय बाद से वह कुछ वैचारिक मतभेदों के कारण अलग-अलग रहने लगे थे। हालांकि, सार्वजनिक तौर पर इन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी कोई बातचीत नहीं की।
3 of 5
रणवीर शौरी, कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : file photo
वह नहीं चाहते थे कि उनके व्यक्तिगत रिश्ते की बात चर्चाओं का विषय बने। ये दोनों लगभग पांच साल से एक दूसरे से अलग रह रहे थे। खबरों के अनुसार इनके केस की सुनवाई 3 अगस्त को होने वाली थी लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते ऑनलाइन कार्यवाही नहीं हो सकी। तब इन्हें अगली तारीख 13 अगस्त दी गई और इसी सुनवाई में इन दोनों को कानूनी रूप से तलाकशुदा करार दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेटे के साथ रणवीर शौरी
- फोटो : Instagram
सूत्रों के मुताबिक रणवीर और कोंकणा के तलाक की कार्यवाही बहुत ही शांति से पूरी की गई। उन दोनों ने कोई भी बखेड़ा नहीं किया और सभी काम शांति से गुजर गए। इस खबर की पुष्टि कोंकणा की वकील अमृता साठे पाठक ने भी अपने बयान में की है।
विज्ञापन
5 of 5
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : Social Media
उन्होंने कहा है कि हां, कोंकणा और रणवीर अब तलाकशुदा हैं। इन दोनों का तलाक दोनों की आपसी सहमति से पूरा किया गया है। रणवीर और कोंकणा ने अपने अलग होने की खबर वर्ष 2015 में दी थी। इन दोनों का एक बच्चा भी है। ये दोनों अब भी एक दोस्त की तरह हैं इसलिए बच्चे को किसी एक के हवाले नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।